फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC papers leak up on political issue

यूपीपीएससी पेपर लीक पर मचा सियासी घमासान

Sun, 02 Jun 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
UPPSC papers leak up on political issue
uppsc - फोटो : प्रयागराज
यूपीपीएससी पेपर लीक मामले में परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भर्तियों में भ्रष्टाचार के मुद्दे ने सियासी तूल पकड़ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां आयोग में 2017 से अब तक हुई परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने,अफसरों को बर्खास्त करने व परीक्षा नियंत्रक के कार्यकाल की सभी परीक्षाएं निरस्त करने के लिए कहा है, वहीं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने इस मामले को विधान सभा सत्र के दौरान उठाने का एलान किया। उधर, भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने फिर आयोग दफ्तर के सामने विरोध दर्ज कराया और आयोग में वॉशआउट की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


भर्तियों में भ्रष्टाचार पर सपा-कांग्रेस ने योगी सरकार की घेरेबंदी शुरू कर दी है। पूर्व सीएम अखिलेश ने सीबीआई जांच की मांग के साथ आयोग कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण और अहिंसक धरना-प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। कहा है कि इससे भाजपा सरकार का अमानवीय चेहरा सामने आया है। उधर, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस प्रतियोगी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। लल्लू ने कहा कि लाठीचार्ज कराकर भाजपा सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि अखिलेश यादव और मायावती ने जो कुंआ खोदा, अब उसी को साफ किया जा रहा है। उन्होंने आयोग में भ्रष्ट तत्वों को बैठाया था, जिनमें से कुछ बचे रह गए थे। अब उन्हीं तत्वों को बाहर निकाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए योगी सरकार कार्य कर रही है। अब जाति के नाम पर फायदा कमाने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed