फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Old vacant posts will not be included in the new recruitment of LT grade teacher

UPPSC : एलटी ग्रेड शिक्षक की नई भर्ती में शामिल नहीं होंगे पुराने रिक्त पद, 7258 पदों पर होनी है भर्ती

Sat, 14 Dec 2024 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 06:04 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने मार्च-2018 में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। कुछ विषयों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले तो कुछ विषयों में अर्हता के विवाद के कारण बड़ी संख्या में पद खाली रह गए।

विज्ञापन
UPPSC: Old vacant posts will not be included in the new recruitment of LT grade teacher
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पुराने रिक्त पद नई भर्ती में शामिल नहीं होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को वर्ष 2018 में जारी विज्ञापन के तहत रिक्त रह गईं सीटों को भरने के लिए तृतीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी करनी है, लेकिन यह प्रक्रिया दो साल से अटकी है। शिक्षा निदेशालय ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7258 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा है लेकिन इसमें पुराने पद शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने मार्च-2018 में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। कुछ विषयों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले तो कुछ विषयों में अर्हता के विवाद के कारण बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। ऐसे में आयोग ने शेष पदों को भरने के लिए द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की।
विज्ञापन


यह सूची जारी किए दो साल पूरे होने वाले हैं। हालांकि, द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची में चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने अब तक नियुक्ति प्रदान नहीं की है। वहीं, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तीसरी अवशेष श्रेष्ठता सूची का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कई विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के पद अब भी खाली पड़े हैं। सामाजिक विज्ञान विषय में 185 पद थे, जिनमें से 68 पद अब भी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कला विषय के 197 में से 147 पद रिक्त हैं। हिंदी विषय में 255, अंग्रेेजी में 39 व जीव विज्ञान में 19 पद रिक्त पड़े हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीसरी अवशेष श्रेष्ठता सूची का इंतजार है, जिसके लिए आयोग में कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है और ज्ञापन भी दिया गया है। भर्ती शुरू हुए छह साल बीत चुके हैं और चयन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि शिक्षा निदेशालय ने आयोग को जिन 7258 पदों का अधियाचन भेजा है, उनमें विज्ञापन वर्ष 2018 के रिक्त रह गए पद शामिल नहीं हैं। ऐसे में नई भर्ती में पुराने पदों को शामिल किए जाने की अब कोई गुंजाइश नहीं है। अगर आयोग तृतीय अवशेष श्रेष्ठता सूची शीघ्र जारी कर दे तो पुरानी भर्ती में चयनित अभ्यर्थी नई भर्ती में दावेदारी नहीं करेंगे। इससे नई भर्ती में स्पर्धा कम होगी और चयन के अवसर भी बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed