फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC News: Recruitment will be done for 33 posts in Ayush department, interview in September

UPPSC News : आयुष विभाग में 33 पदों पर होगी भर्ती, सितंबर में इंटरव्यू

Sun, 24 Aug 2025 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सितंबर में आयुष (आयुर्वेदिक) विभाग में 33 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें प्रोफेसर के छह व यूनानी चिकित्साधिकारी के 27 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
UPPSC News: Recruitment will be done for 33 posts in Ayush department, interview in September
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सितंबर में आयुष (आयुर्वेदिक) विभाग में 33 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें प्रोफेसर के छह व यूनानी चिकित्साधिकारी के 27 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आयोग ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए संभावित इंटरव्यू का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया है। आयोग के अनुभाग अधिकारी दशरथ कुमार के अनुसार आयुष (आयुर्वेदिक) विभाग में प्रोफेसर प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग और प्रोफेसर संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत के तीन-तीन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, आयुष (आयुर्वेदिक) विभाग में यूनानी चिकित्साधिकारी के 27 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed