फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: Pravakta English Government Inter College Result releases

प्रवक्ता अंग्रेजी के 29 पदों पर हुआ चयन, यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम

Mon, 13 Jul 2020 07:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: Pravakta English Government Inter College Result releases
teacher
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अंग्रेजी के 29 पदों के लिए साीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन एवं चार जुलाई को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता अंग्रेजी के 29 पदों में से18 पद अनारक्षित, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। आयोग की ओर से श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में स्निग्धा मिश्रा, श्रद्धा सिंह, डॉ. शिल्पी राजपूत, प्रीति राय, अपर्णा सिंह, राधा, रॉकी यादव, लीना गौतम, लक्ष्मी देवी, वंदना कुमारी जायसवाल, रीना मल्होत्रा, रिंकी शर्मा, अनामिका पांडेय, शालिनी तिवारी, प्रीति, दीप्ति चौरसिया, मीनू पाठक, रश्मि पाठक, रजिया सुल्तान, सोनम यादव, वैशाली, पूजा, सुषमा, भावना तेवतिया, सुष्मिता चौरसिया, अंशु रानी, प्रियंका वर्मा, निशा सिंह पटेल एवं चंद्र मोहिनी गौतम को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

योग्य अभ्यर्थी न मिलने से प्रवक्ता सांख्यिकी का पद खाली

योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण प्रवक्ता  सांख्यिकी का पद खाली रह गया। राजकीय महाविद्यालयों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद पर भर्ती के लिए तीन नवंबर 2019 को स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इस एक पद के लिए कोई भी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हकारी दक्षता अंक भी प्राप्त नहीं कर सका और पद रिक्त रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed