फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: Interview for the first two days of PCS postponed

UPPSC NEWS: पीसीएस के शुरुआती दो दिनों के इंटरव्यू स्थगित

Fri, 10 Jul 2020 07:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: Interview for the first two days of PCS postponed
uppsc

उत्तर प्रदेश में 55 घंटे के लॉक डाउन के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 के शुरुआती दो दिनों यानी 13 एवं 14 जुलाई को प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। इससे उन अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें दूसरे राज्यों या अन्य दूर-दराज के जिलों से इंटरव्यू देने के लिए प्रयागराज आना है। इंटरव्यू अब 15 जुलाई से शुरू होंगे। 13 एवं 14 जुलाई को स्थगित किए गए इंटरव्यू अब 10 एवं 11 अगस्त को होंगे। 

विज्ञापन

UPPSC NEWS: Interview for the first two days of PCS postponed
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

यूपीपीएससी के सचिव जगदीश की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 10 जुलाई को रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक घोषित लॉक डाउन के प्रतिबंधों के कारण 13 जुलाई को प्रस्तावित साक्षात्कार अब  10 अगस्त और 14 जुलाई को प्रस्तावित साक्षात्कार 11 अगस्त को होगा।

13 एवं 14 जुलाई के इंटरव्यू में जिन अभ्यर्थियों को शामिल होना था, वे पूर्व में जारी इंटरव्यू लेटर (साक्षात्कार ज्ञाप) के साथ परवर्तित तिथियों में निर्धारित समय एवं स्थान पर वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित होंगे। सचिव के अनुसार साक्षात्कार की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। पीसीएस के 984 पदों पर भर्ती के लिए 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC NEWS: Interview for the first two days of PCS postponed
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

दो दिन का पीसीएस इंटरव्यू टलने के कारण साक्षात्कार अब चार दिन विलंब से पूरा होगा। पहले 13 जुलाई से सात अगस्त तक साक्षात्कार होने थे लेकिन अब 15 जुलाई से 11 अगस्त इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस बदलाव के बाद 15 से 31 जुलाई तक इंटरव्यू प्रतिदन होगा। एक से तीन अगस्त तक इंटरव्यू नहीं होगा और इसके बाद चार से सात अगस्त तक प्रतिदिन और 10 एवं 11 अगस्त को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में इंटरव्यू पूरा होने की अवधि 26 दिन थी, जो अब बढक़र 28 दिन हो गई है।

विज्ञापन

UPPSC NEWS: Interview for the first two days of PCS postponed
UPPSC

परिणाम 25 अगस्त से पहले आने की उम्मीद बरकरार

पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित है। अभ्यर्थी मांग कर रहे है कि इस परीक्षा के आयोजन से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए, ताकि पीसीएस-2019 में स्पर्धा कुछ कम हो और अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें। इंटरव्यू भले ही चार दिन विलंब से पूरा होगा लेकिन परिणाम 25 अगस्त से पहले आने की उम्मीद बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed