{"_id":"5dfe62a08ebc3e88026da7d8","slug":"uppsc-lecturer-screening-result-allahabad-news-ald263611033","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय डिग्री कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 की उत्तरकुंजी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय डिग्री कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 की उत्तरकुंजी जारी
विज्ञापन
UPPSC Lecturer Screening result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी ने परीक्षार्थियों से आपत्ति पर 26 दिसंबर तक मांगा प्रत्यावेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तीन नवंबर 2019 को हुई राजकीय डिग्री कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी है। आयोग की ओर से प्रवक्ता अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, गणित, गृहविज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीति शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, प्राचीन इतिहास, भूगोल, मानवशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, सैन्य विज्ञान, संगीत गायन, बीएड, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी एवं फारसी विषयों के चारों सिरीज (ए, बी, सी, डी) की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर 25 दिसंबर तक उपलब्ध है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी को देख लें और यदि कोई विसंगति उन्हें दिखाई पड़े तो इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन, आपत्ति साक्ष्य सहित 26 दिसंबर तक आयोग को ई-मेल पर भेजें। परीक्षार्थी सामान्य अध्ययन तथा संबंधित विषय के लिए अलग-अलग दिए गए प्रारूप पर भरकर साक्ष्यों की स्कैन कॉपी आयोग के ई-मेल ldese2017@gmail.com पर 26 दिसंबर तक भेजें। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना साक्ष्य के प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
कोर्ट के आदेश पर साक्षात्कार में शामिल करने का निर्णय
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विषय के अभ्यर्थी रवींद्र कुमार दुबे अनुक्रमांक 016315 के उत्तर पत्रक का हाईकोर्ट के आदेश पर मूल्यांकन कराया। मूल्यांकन के बाद एजेंसी से मिली रिपोर्ट के आधार पर रवींद्र कुमार दुबे को सामान्य वर्ग में साक्षात्कार के लिए चुने गए अभ्यर्थियों के बराबर अंक मिलने पर साक्षात्कार के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य, प्राविधिक अधिकारी के लिए साक्षात्कार 16 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा ने 2016 में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के तहत प्रधानाचार्य श्रेणी-2, उप प्रधानाचार्य, प्राविधिक अधिकारी के 11 पदों के लिए 16 जनवरी को कराने फैसला किया है। आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार तिथि, समय आदि की जानकार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।