{"_id":"5e0a4cc98ebc3e87952b33bf","slug":"uppsc-je-and-ae-exams-allahabad-news-ald2643727117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अभियंता (एई) के 692 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अभियंता (एई) के 692 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष की अंतिम भर्ती का विज्ञापन जारी किया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द अवर अभियंता के पदों के लिए निकलेगी भर्ती
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत इस साल की अंतिम भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंताओं के कुल 692 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कृषि व केमिकल इंजीनियर के पद शामिल हैं। इसके लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर से 30 जनवरी 2020 तक जबकि ऑनलाइन परीक्षा शुल्क 27 जनवरी 2020 तक जमा कर सकेंगे। आयोग की ओर से जल्द ही अवर अभियंता (जेई) के पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी होगा।
संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य योग्यता
घोषित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। कृषि सेवा समूह ‘ख’ के लिए कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।
13 विभागों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की भर्ती
इस आवेदन के तहत सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विकास, ऊर्जा विभाग, श्रम विभाग सहित भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, सहायक निदेशक कारखाना, सहायक निदेशक ब्वायलर, पंचायती राज विभाग में भर्ती होगी। सबसे अधिक 171 पद सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता सिविल, 108 पद लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता सिविल, 73 पद सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता मैकेनिकल के लिए घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण सूचना
0 कुल पद-692
0 ऑनलाइन आवेदन- 30 दिसंबर से 30 जनवरी 2020 तक
0 ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 27 जनवरी 2020
0 आवेदन शुल्क अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 225 रुपये
0 आवेदन शुल्क एससी-एसटी- 105 रुपये
0 आवेदन शुल्क दिव्यांग श्रेणी- 25 रुपये
0 आवेदन शुल्क भूतपूर्व सैनिक- 105 रुपये
छह वर्ष में पूरी हुई पुरानी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 2013 में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा के तहत सहायक अभियंता और अवर अभियंता की भर्ती घोषित हुई थी। लंबे इंतजार के बाद यह भर्ती 2019 में पूरी हुई। आयोग ने सहायक अभियंता का परिणाम तो जारी कर दिया परंतु अवर अभियंता का परिणाम नए वर्ष में जारी होगा। इसके लिए साक्षात्कार चल रहा है। जनवरी में परिणाम घोषित होने की संभावना है।