फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Interview for 174 posts of Dental Surgeon from 29th November

UPPSC : डेंटल सर्जन के 174 पदों के लिए इंटरव्यू 29 नवंबर से, 22 दिसंबर को पूरा होगा साक्षात्कार

Fri, 24 Nov 2023 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने 14 जुलाई को डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 15861 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इस भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा में 10309 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 459 अभ्यर्थियों को आयोग ने इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
UPPSC: Interview for 174 posts of Dental Surgeon from 29th November
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत डेंटल सर्जन के 174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने 14 जुलाई को डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 15861 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इस भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा में 10309 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 459 अभ्यर्थियों को आयोग ने इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर श्रेणीवार पदों की संख्या के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। इंटरव्यू 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। नवंबर में 29 एवं 30 तारीख को इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिसंबर में एक, दो, 12, 13, 14, 15, 16, 21 एवं 22 तारीख को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेंटल सर्जन के पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

निरीक्षक के नौ पदों पर परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश राजकीय कार्यालय निरीक्षालय, प्रयागराज में निरीक्षक के नौ पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इनमें पांच पद अनारक्षित हैं, जबकि तीन पद ओबीसी और एक पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित है।


आयोग के उप सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार निरीक्षक के नौ पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 21 नवंबर को आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद नौ अभ्यर्थियों को उपयुक्त पाते हुए नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है। इनमें प्रशांत श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, कुलदीप भारद्वाज, प्रदीप कुमार सिंह, बृजेश कुमार शर्मा, अश्वनी कनौजिया, राम मिलन, ओमेंद्र जीत पाल और मधुरानी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed