फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC has issued advertisement for recruitment to 3012 posts of Staff Nurse.

यूपीपीएससी: स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जारी हुआ विज्ञापन

Fri, 16 Jul 2021 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

  • यूपीपीएससी ने जारी किया विज्ञापन, 16 अगस्त तक सब्मिट किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
  • कोविड काल में महत्वपूर्ण होगी भर्ती, आयोग के कैलेंडर तीन अक्तूबर को परीक्षा प्रस्तावित

विज्ञापन
UPPSC has issued advertisement for recruitment to 3012 posts of Staff Nurse.
prayagraj news : स्टाफ नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के रिक्त पड़े 3012 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यूपीपीएससी के कैलेंडर में यह परीक्षा तीन अक्तूबर 2021 को प्रस्तावित है। कोविड काल में हजारों संख्या में स्टाफ नर्स की भर्ती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 16 जुलाई, ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं प्रशिक्षण विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के तहत स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष) के 341 पद और स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (महिला) के 2671 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन

UPPSC has issued advertisement for recruitment to 3012 posts of Staff Nurse.
uppsc - फोटो : अमर उजाला

समूह ‘ख’ के इन अराजपत्रित पदों की संख्या परिस्थितियों एवं आवश्यकता के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। पद का वेतनमान रुपये 9300-34800 एवं ग्रेड पे रुपये 4600 (पुनरीक्षित वेतनमान - लेवल-7 पे मैट्रिक्स रुपये 44900 - 142400) निर्धारित है। इसके साथ ही आयोग ने विस्तृत विज्ञापन में स्टाफ नर्स (पुरुष)/महिला के पदों की शैक्षिक अर्हता और परीक्षा योजना के बारे में भी जानकारी दी है। 

स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ माह में शुरू हुई चौथी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ माह के दौरान चौथी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आयोग ने 28 मई को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में 15 प्रकार के 3620 पदों का विज्ञापन जारी किया था, जिनमें सर्वाधिक 600 पद बाल रोग विशेषज्ञों के हैं। इसके बाद चार जून को चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में विभिन्न विशिष्टता वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के सर्वाधिक 102 पदों और 25 जून को चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने विज्ञापन जारी किया था और अब स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पदों पर चौथी भर्ती शुरू हो गई है।

UPPSC has issued advertisement for recruitment to 3012 posts of Staff Nurse.
नर्स सांकेतिक - फोटो : source

परीक्षा योजना
परीक्षा दो घंटे की होगी और पूर्णांक 85 अंक होंगे। कुल 170 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 30, सामान्य हिंदी के 20 और मुख्य विषय नर्सिंग के 120 सवाल होंगे। 

परीक्षा पाठ्यक्रम
सामान्य ज्ञान - भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीति व्यवस्था, पंचायती राज, लोक नीति एवं अधिकारिक मुद्दे आदि, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारतीय कृषि, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक की।

सामान्य हिंदी - विलोम, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के एक शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, विशेष्य और विशेषण, पर्यायवाची शब्द।

नर्सिंग - एनाटॉमी और फिजियोलॉजी, नर्सिंग की बुनियादी बातें, प्राथमिक चिकित्सा, आपात स्थिति, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग, संचारी रोग, मनोरोग नर्सिंग, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग, मिडवाइफरी एंड गाइनकोलॉजिकल नर्सिंग, बाल नर्सिंग, व्यावसायिक रुझान एवं समायोजन- परिभाषा और नर्सिंग पेशे के मानदंड, माइक्रोबायोलॉजी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता, नर्सिंग में कंप्यूटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed