फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: GIC got 21 spokespersons of physics

यूपीपीएससी : जीआईसी को मिले भौतिक विज्ञान के 21 प्रवक्ता

Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
सार

  • यूपीपीएससी ने जारी किया साीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम

विज्ञापन
UPPSC: GIC got 21 spokespersons of physics
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 21 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों पर भर्ती के लिए आठ एवं नौ जुलाई को इंटरव्यू आयोजित किया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता के 21 पदों में सात पद अनारक्षित, नौ पद अन्य पिछड़ा वर्ग और पांच पद अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत हैं। श्रेष्ठताक्रम में अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों मे मुकेश सिंह, अंजनी कुमार मिश्रा, धनंजय यादव, ओमकार सिंह, दीपक कुमार सिंह, पुलकित गोयल, नवीन कुमार विश्वकर्मा, सुनील यादव, संजीव कुमार, संतोष कुमार, संदीप कुमार, योगेश कुमार, नृपेंद्र कुमार, लवकुश सिंह, लाल बहादुर, जुबैर अहमद, पंकज रस्तोगी, जितेंद्र यादव, प्रशांत तोमर, कपिल देव यादव एवं अनिल कुमार के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


तीन सीधी भर्तियों के प्राप्तांक, कटऑफ आज होंगे जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) तीन प्रकार की सीधी भर्तियों के इंटरव्यू में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ  अंक पांच अगस्त को जारी करेगा। इनमें रेशम विकास विभाग में सहायक निदेशक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता कंप्यूटर, प्रवक्ता रसायन अभियंत्रण एवं प्रवक्ता गणित और शिक्षा विभाग में महिला प्रवक्ता होमसाइंस, महिला प्रवक्ता नागरिकशास्त्र एवं महिला प्रवक्ता समाजशास्त्र के पद शामिल हैं। प्राप्तांक एवं कटऑफ 11 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed