फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc dr. aniruddh

आयोग में नहीं होगा जाति-क्षेत्र को लेकर भेदभाव

Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
uppsc dr. aniruddh
लोक सेवा आयोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव पूर्व में लिए गए विवादित फैसलों तथा प्रतियोगियों की सीबीआई जांच जैसे मुद्दों पर सीधे जवाब देने से बचते रहे। हालांकि, इतना भरोसा दिलाने की उन्हाेंने पूरी कोशिश की कि भर्तियाें में हर स्तर पर पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन

 

अनिल यादव के कार्यकाल की भर्तियों में अनियमितता, जाति और क्षेत्र विशेष को तवज्जो देने जैसे तमाम आरोप लगे। इससे आयोग की साख भी धूमिल हुई। इस बाबत डॉ.अनिरुद्ध यादव ने कहा कि वह पुरानी किसी भी बात पर चर्चा नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए जो भी प्रतियोगी आवेदन करेगा वे सभी आयोग के लिए बराबर हैं। सबको न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे स्वछंदता और मनमानी करने की इजाजत मिली हो।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र का विकल्प दिए जाने की बाबत सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को पीसीएस में अतिरिक्त अवसर देने के सवाल पर भी उन्होंने विचार करने की बात कही। गलत जवाब को सही माने जाने, विशेषज्ञों के पैनल पर आपत्ति जैसे सवालों पर डॉ.यादव ने कहा कि  अभी उन्हाेंने जिम्मेदारी संभाली है।जहां-जहां कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। संवादहीनता के आरोपों की बाबत उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगियों से वार्ता तो संभव नहीं है, लेकिन उनकी बात सुनने के अलग-अलग माध्यम हैं। इसे और पुख्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग को आकार ही नहीं गुणवत्ता के स्तर पर भी सबसे बड़ा बनाने का प्रयास होगा। इसके लिए वह 100 फीसदी देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। परीक्षा भवन में अफसरों और कर्मचारियों के बीच उन्होंने शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन अवकाश पर हैं। इसलिए वरिष्ठतम सदस्य फरमान अली ने नए अध्यक्ष को शपथ दिलाई। डॉ.अनिरुद्ध यादव जुलाई 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।

इस मौके पर अफसरों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रयाग की महत्ता बखानी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। आयोग को आकार ही नहीं गुणवत्ता के मामले में भी सबसे बड़ा बनाना है। आयोग का गौरव स्थापित करने के लिए उन्होंने सबका साथ मांगा। डॉ.अनिरुद्ध यादव ने अप्रत्यक्ष रूप में अफसरों और कर्मचारियाें को ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करने की भी नसीहत दी।


उन्होंने कहा कि ‘यदि आप किसी को परेशान करेंगे तो खुद भी परेशान होंगे। चाहे कितना बड़ा आदमी हों।’ उन्होंने कहा कि आखिर कोई कितना और क्या खाएगा। इन शब्दों के माध्यम से उन्होंने अच्छा करने की अपील की। अफसरों और कर्मचारियों को यह भी भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या में वह उनके साथ हैं। कर्मचारी प्रशासनिक ही नहीं व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर भी उनसे मिल सकते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सदस्य मेजर संजय यादव, डॉ.जयराम प्रसाद वैद्य समेत अनेक अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने स्वागत किया। रविनंदन सिंह ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed