फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Determining centres for LT grade recruitment will be a big challenge

UPPSC : एलटी ग्रेड भर्ती के लिए केंद्र निर्धारण होगी बड़ी चुनौती, एक दिन में होगी 12.36 अभ्यर्थियों की परीक्षा

Wed, 17 Sep 2025 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 06:09 PM IST
सार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना है।

विज्ञापन
UPPSC: Determining centres for LT grade recruitment will be a big challenge
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना है। आयोग अपने इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा कराने जा रहा है। केंद्रों की संख्या तय होते ही आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।

विज्ञापन


आयोग सभी प्रारंभिक परीक्षाएं एक दिन में कराता है लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में उम्मीद से अधिक आवेदन आने से एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रों की व्यवस्था कर पाना आसान नहीं होगा क्योंकि केंद्र निर्धारण के नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं और निजी शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाने पर रोक है।
विज्ञापन

इससे पहले आयोग को आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए सर्वाधिक 10,76,004 आवेदन मिले थे और यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के 2,382 केंद्रों में हुई थी। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए 1.60 लाख अतिरिक्त आवेदन आए हैं। ऐसे में आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए कम से कम 2500 केंद्रों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। संशोधन एवं शुल्क समाधान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदनों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। इस भर्ती के लिए भी 10 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।


एलटी ग्रेड की तरह प्रवक्ता भर्ती के लिए भी बीएड की डिग्री अनिवार्य शैक्षिक अर्हता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए हैं, वे प्रवक्ता भर्ती में भी आवेदन के लिए अर्ह हैं। एलटी ग्रेड भर्ती जहां सात साल बाद आई है, वहीं प्रवक्ता भर्ती के लिए पांच साल बाद विज्ञापन आया है। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने दोनों भर्तियों के लिए आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed