फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Cutoff of PCS-2022 released, SDM merit increased if post decreased

UPPSC : पीसीएस-2022 का कटऑफ जारी, पद घटे तो बढ़ गई एसडीएम की मेरिट

Thu, 18 May 2023 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 12:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 का पद एवं श्रेणीवार कटऑफ बुधवार को जारी कर दिया। आयोग ने मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को मिले अंक भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
UPPSC: Cutoff of PCS-2022 released, SDM merit increased if post decreased
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 का पद एवं श्रेणीवार कटऑफ बुधवार को जारी कर दिया। आयोग ने मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को मिले अंक भी जारी किए हैं। आयोग की वेबसाइट पर कटऑफ 24 मई तक उपलब्ध रहेगा। पिछले वर्ष की तुलना में एसडीएम पद की मेरिट काफी ऊपर रही। इसके विपरीत डिप्टी एसपी के तीन गुना से अधिक पद होने के बावजूद न्यूनतम कटऑफ में बहुत अंतर नहीं रहा।

विज्ञापन


आयोग ने 2021 में एसडीएम के 52 पदों पर भर्ती की थी। अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 898 अंक था। वहीं, 2022 में एसडीएम के 39 पदों पर भर्ती की गई। इसका असर मेरिट में देखने को मिला और अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 912 अंक रहा। हालांकि, टॉपर को कुल 940 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह 2022 में ओबीसी वर्ग के न्यूनतम 890 और अनुसूचित जाति वर्ग के 874 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि, 2021 में ओबीसी की न्यूनतम मेरिट 879 और अनुसूचित जाति की 851 थी।

विज्ञापन

2021 में डिप्टी एसपी के 25 पदों पर भर्ती हुई थी, जबकि 2022 में 93 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके बावजूद मेरिट में बहुत अंतर नहीं आया। 2022 में अनारक्षित वर्ग की न्यूनतम मेरिट 886 अंक गई है। हालांकि, इस पद के टॉपर को 912 अंक मिले हैं। इसके विपरीत 2021 में इस पद पर अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 888 अंक रहा। 2022 में ओबीसी का न्यूनतम कटऑफ 860 और अनुसूचित जाति का 833 अंक रहा। 2021 में यह क्रमश: 862 और 836 अंक रहा था।

इस तरह रहा प्रमुख पदों का कटऑफ

एसडीएम 39 पद - अनारक्षित 940/912, ओबीसी 912/890, एससी 893/874, ईडब्ल्यूएस 920/912

डिप्टी एसपी 93 पद - अनारक्षित 912/886, ओबीसी 883/860, एससी 872/833, ईडब्ल्यूएस 892/869

कोषाधिकारी 15 पद - अनारक्षित 902/895, ओबीसी 878/866, एससी 874/849, ईडब्ल्यूएस 889

बीडीओ 25 पद - अनारक्षित 897/882, ओबीसी 869/859, एससी 866/838, ईडब्ल्यूएस 880/879

जिला पूर्ति अधिकारी 07 पद - अनारक्षित 887/879, ओबीसी 858, एससी 835, ईडब्ल्यूएस 868

जिला समाज कल्याण अधिकारी 06 पद - अनारक्षित 883/879, ओबीसी 859/858

नायब तहसीलदार 52 पद अनारक्षित 881/868, ओबीसी 857/854, एससी 865/821, ईडब्ल्यूएस 866/862

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी 12 पद - अनारक्षित 875/869, ओबीसी 852/849, एससी 830, ईडब्ल्यूएस 858/852

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed