यूपीपीएससी : आयोग ने भेजी 1237 डॉक्टरों की नियुक्ति की संस्तुति, अंतिम चयन परिणाम जारी
यूपीपीएससी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के 3620 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न हो पाने के कारण 1237 पदों पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर चयनित 1237 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी है। इसके साथ ही आयोग ने सोमवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी 37 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर के साइकियाट्री के 11 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। अन्य विषयों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए इंटरव्यू जारी हैं, जिसका परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
यूपीपीएससी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के 3620 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू कराए थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न हो पाने के कारण 1237 पदों पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति आयोग ने शासन को भेज दी है। वहीं, आयोग ने सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के 37 पदों (20 पद अनारक्षित, 10 पद ओबीसी, सात पद एससी) का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी वर्ग के चार और अनुसूचित जाति श्रेणी के दो पद रिक्त रह गए, जिन्हें पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।
वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर साइकियाट्री के 11 पदों (छह पद अनारक्षित, तीन पद ओबीसी, दो पद एससी) में से नौ पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। एससी श्रेणी में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण दो पद रिक्त रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। अन्य विषयों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सोमवार को इंटरव्यू का आयोजन किया गया। मंगलवार को भी इंटरव्यू होंगे और सप्ताह भर में अन्य विषयों के भी अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
इनका हुआ चयन
असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी- शिखा अग्रवाल, शर्मा विपिन जयश्री, अंजलि दीक्षित, अभिजित भागवत मोहिते, नेहा पंवार, गिरीश कुमार सिंह, प्राची बंसल, सुधांशु शेखर, अंकिता वर्मा, आस्था गुप्ता, अमन ओहरी, जितेंद्र सिंह चाहर, सागर राकेश त्यागी, सुरभि गुप्ता, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, राजीव रंजन प्रसाद, सुहास कुमार मल्ल, सुप्रिया, सीतू, अंकित जैन, ऋतुराज सिंह, अशोक सिंह, अनीता सिंह, सन्नी दियोल गौतम, ज्ञानेंद्र प्रकाश, प्रतीक सिंह, देवेंद्र प्रताप राठौर, राणा प्रताप, संतोष कुमार, महताब आलम अंसारी, विजयंत कुमार।
असिस्टेंट प्रोफेसर साइकियाट्री- सुधांशु चंदेल, शैलेंद्र कुमार मिश्र, महा प्रकाश शर्मा, नितेश कुमार सिंह, रश्मि शुक्ला, नितीशा वर्मा, योगेंद्र सिंह, पारुल यादव, अमित कुमार गुप्ता।
मृदा रसायनज्ञ पद पर प्राची का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उद्यान एवं खाद्या प्रसंस्करण विभाग के तहत मृदा रसायनज्ञ के एक अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चय परिणाम जारी कर दिया है। इस पद पर प्राची त्रिपाठी का चयन हुआ है। इंटरव्यू 17 दिसंबर को आयोजित किया गया था।