फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Commission does not know, which treaty is there in 'Jagdish'

यूपीपीएससी : आयोग को नहीं पता, ‘जगदीश’ में कौन सी संधि है

Thu, 03 Mar 2022 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Mar 2022 10:30 PM IST
सार

पीसीएस का दूसरा प्रश्नपत्र क्वालीफाइंग होता है और इसी में बड़ी संख्या में गलत प्रश्न पूछ लिए गए। पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र में आठ सवाल डिलीट किए गए और आठ अन्य प्रश्नों के उत्तर बदले गए।

विज्ञापन
UPPSC: Commission does not know, which treaty is there in 'Jagdish'
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के विशेषज्ञों को नहीं पता कि ‘जगदीश’ के नाम में कौन सी संधि है। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र में 18वें नवंबर में यह सवाल पूछा गया था, जिसमें आयोग ने विकल्प के तौर पर व्यंजन संधि को सही माना था, लेकिन संशोधित उत्तर कुंजी से इस प्रश्न को डिलीट कर दिया गया। 
विज्ञापन




पीसीएस का दूसरा प्रश्नपत्र क्वालीफाइंग होता है और इसी में बड़ी संख्या में गलत प्रश्न पूछ लिए गए। पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र में आठ सवाल डिलीट किए गए और आठ अन्य प्रश्नों के उत्तर बदले गए।
विज्ञापन




प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय एवं मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल याचिका पर अगर न्यायालय ने आयोग से हलफनामा न मांगा होता तो आयोग अपनी मनमानी करता रहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सवाल, जो डिलीट हुए या उनके उत्तर बदले गए


1. सवाल- निम्नलिखित में निवृत्त स्वर हैं
विकल्प- ई, ऐ, ऊ, ओ
आयोग का निर्णय- पहले ‘ओ’ सही माना था और बाद में डिलीट किया।

2. सवाल- मौर्य काल में एग्रोनोमई अधिकारी निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित था
विकल्प- माप और तौल, प्रशासन प्रबंधन, मार्ग निर्माण, राजस्व प्रबंधन
आयोग का निर्णय- पहले मार्ग निर्माण को सही माना था और अब प्रशासन प्रबंधन को सही माना है।

3. सवाल- भारत में मिट्टी बचाओ आंदोलन कहां से शुरू हुआ था
विकल्प- थाने महाराष्ट्र, मैसूर कर्नाटक, दरभंगा बिहार, होशंगाबाद मध्यप्रदेश
आयोग का निर्णय- पहले दरभंगा कर्नाटक को सही माना था और अब होशंगाबाद मध्य प्रदेश को सही माना गया है।

4. सवाल- भारतीय संघनात्मक व्यवस्था में तृतीय तल कब जोड़ा गया
विकल्प- 1990 1991, 1992,1993
आयोग को निर्णय- पहले 1992 को सही माना था और अब 1993 को सही माना है।

5. सवाल- ‘गमला’ और ‘आलपीन’ किस भाषा के शब्द है
विकल्प- फ्रेंच, अंग्रेजी, पुर्तगाली, जापानी
आयोग का निर्णय- पहले फ्रेंच को सही माना था और पुर्तगाली को सही माना है।

6. सवाल- पीतांबर में कौन सा समान है
विकल्प- द्विगु, अव्ययीभाव, कर्मधारय, बहुब्रीहि
आयोग का निर्णय- पहले कर्मधारय को सही माना था और अब सवाल को डिलीट कर दिया।

7. सवाल- निम्नलिखित में खिड़की का पर्यायवाची है
विकल्प- वातायन, बारी, दरीचा, उपर्युक्त सभी
आयोग का निर्णय- पहले वातायन को सही माना था और अब उपर्युक्त सभी सही है।

8. सवाल- निम्नलिखित में से किस शताब्दी में फरवरी में 29 दिन होंगे
विकल्प- 2213, 2300, 2215, 2517
आयोग का निर्णय- आयेाग ने पहले 2300 को सही माना था और अब सवाल को डिलीट कर दिया है।

9. सवाल- निम्नलिखित में से किसी जीव का रक्त सफेद होता है
विकल्प- छिपकली, तिलचट्टा, घरेलू खटमल, मच्छर
आयोग का निर्णय- पहले तिलचट्टा को सही माना था और अब सवाल को डिलीट कर दिया है।

10. सवाल- भारत में नियोजित विकास का विरोध किसने किया
विकल्प- महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी
आयोग का निर्णय- पहले महात्मा गांधी को सही माना था और अब सवाल को डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed