फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Challenges will increase for new exam controller

यूपीपीएससीः नए परीक्षा नियंत्रक के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

Sat, 01 Jun 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: Challenges will increase for new exam controller
uppsc - फोटो : प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद आयोग को अब नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति का इंतजार है। हालांकि जिन परिस्थितियों में अंजू कटियार की गिरफ्तारी हुई है, उन विवादों के बीच नए परीक्षक नियंत्रक को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन


अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद अब किसी भी अफसर के लिए यह पद बड़ी चुनौती बन गया है। नए परीक्षा नियंत्रक के आने तक परीक्षाओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में आयोग को शासन स्तर से नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति का इंतजार है।
विज्ञापन


हालांकि आयोग के अफसरों और कर्मचारियों को मानना है कि आयोग में जो माहौल है, उन परिस्थितियों में बहुत कम अफसर इस पद को संभालने के लिए तैयार होंगे। वैसे भी परीक्षाओं में धांधली को लेकर अब भी कोई आरोप लगता है, उसमें परीक्षा नियंत्रक की जवाबदेही होती है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार एक साल से अपने ट्रांसफर के प्रयास में लगी थीं। इसके लिए उन्होंने शासन के उच्चाधिकारियों से मुलाकात भी की थी लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हुआ और इस बीच पेपर लीक प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर आउट होने के बाद आयोग की परीक्षा समिति भी सवालों के घेरे में है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने आयोग से जनसूचना अधिकार के तहत तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।


अवनीश ने पूछा था कि आयेाग की परीक्षा समिति में कौन पदाधिकारी शामिल हैं और परीक्षा समिति की जिम्मेदारियां क्या हैं। इस पर आयोग ने 13 सितंबर 2018 को अवनीश का जवाब दिया था कि एक अगस्त 2018 को जो परीक्षा समिति अस्तित्व में है, उसमें आयोग के सदस्य देवी प्रसाद द्विवेदी और डॉ. जयराम प्रसाद वैद्य शामिल हैं। यह जानकारी भी दी गई थी कि परीक्षा आदि से संबंधित बिंदुओं पर निर्णय लेने के लिए परीक्षा समिति गठित की जाती है और परीक्षा समिति की ओर से लिया गया निर्णय आयोग का ही निर्णय माना जाता है। अवनीश की कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। ऐसे में इस पूरे प्रकरण में परीक्षा समिति की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed