Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Applications for RO-ARO main examination till October 31, hard copy to be submitted by November 7

UPPSC : आरओ-एआरओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक, सात नवंबर तक जमा करनी होगी हार्ड कॉपी

Fri, 17 Oct 2025 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 07:41 PM IST
सार

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा-2023 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC: Applications for RO-ARO main examination till October 31, hard copy to be submitted by November 7
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) मुख्य परीक्षा-2023 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सभी दस्तावेजों के साथ हार्ड काॅपी भी सात नवंबर तक आयोग कार्यालय में जमा करनी है।

विज्ञापन

आयोग की यह परीक्षा विवादित रहने के साथ कई अन्य कारणों से खास रही। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व में 11 फरवरी 2024 को हुई थी लेकिन पेपर लीक के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। बाद में प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दोबारा कराई गई। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा प्रारूप में कई बदलाव किए गए थे।

विज्ञापन

419 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 16 अक्तूबर को घोषित किया गया था इसमें 74555 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए। इनमें समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के सापेक्ष 6093 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के लिए 1386 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों को फार्म में संशोधन का सिर्फ एक मौका मिलेगा। यह संशोधन भी तय तारीख के भीतर करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा-2025 टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी 19 अक्तूबर की रात नौ बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा 12 से 26 सितंबर के बीच कराई गई थी। तकनीकी कारणों के चलते परीक्षा से वंचित रह गए अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 अक्तूबर को कराई गई। परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आयोग ने अब अभ्यर्थियों के उत्तर पत्रक व अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने पर प्रत्येक सवाल व जवाब के लिए 50 रुपये शुल्क भी देना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed