फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Application date for PCS Mains extended till January 6

यूपीपीएससी : पीसीएस मेंस की आवेदन तिथि छह जनवरी तक बढ़ी, 28 से 31 तक होगी मुख्य परीक्षा

Mon, 03 Jan 2022 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की गई थी और आयोग ने रिकॉर्ड समय में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर को जारी कर दिया था। पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 7688 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जिन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना है।

विज्ञापन
UPPSC: Application date for PCS Mains extended till January 6
uppsc - फोटो : Social media

विस्तार

पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि छह जनवरी और आवेदन की हॉर्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा 28 से 31 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की गई थी और आयोग ने रिकॉर्ड समय में प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम एक दिसंबर को जारी कर दिया था। पीसीएस के 678 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 7688 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जिन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू की गई थी।

विज्ञापन

हार्ककॉपी जमा करने की तिथि 13 जनवरी तक बढ़ाई गई
आवेदन सब्मिट करने एवं कोई त्रुटि होने पर एक बार संशोधन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर और ऑनलाइन फॉर्मसेट की मुद्रित कॉपी संलग्नकों सहित यूपीपीएससी में जमा करने की अंतिम तिथि चार जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब क्रमश: छह जनवरी एवं 13 जनवरी किया गया है।

इसके साथ ही आयोग ने मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 28 जनवरी को पहले सत्र में सामान्य हिंदी एवं दूसरे सत्र में निबंध का पेपर होगा। वहीं, 29 जनवरी को सामान्य अध्ययन प्रथम एवं द्वितीय और 30 जनवरी को सामान्य अध्ययन तृतीय एवं चतुर्थ प्रश्नपत्र की क्रमश: पहले एवं दूसरे सत्र में परीक्षा होगी।

31 जनवरी को पहले ऐच्छिक विषय पेपर-1 और दूसरे सत्र में ऐच्छिक विषय पेपर-2 की परीक्षा होगी। सभी वैकल्पिक विषयों के समस्त प्रश्नपत्रों के दो खंड होंगे। खंड-1 से प्रश्न संख्या एक और खंड-2 से प्रश्न संख्या पांच को हल करना अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed