{"_id":"5cc4a99abdec2207066c87fe","slug":"uppsc-announced-lt-grade-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूलों को मिले शारीरिक शिक्षा के 280 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूलों को मिले शारीरिक शिक्षा के 280 शिक्षक
Sun, 28 Apr 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय स्कूलों को शारीरिक शिक्षक के 280 शिक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत शारीरिक शिक्षा विषय का परिणाम घोषित कर दिया। इस विषय में पुरुष एवं महिला शाखा के तहत शिक्षकों के कुल 308 पद थे लेकिन न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न कर पाने के कारण महिला शाखा के 28 पद खाली रह गए।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। शारीरिक शिक्षा की पुरुष शाखा में 140 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 14587 और महिला शाखा में 168 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 5481 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पुरुष शाखा के सभी 140 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर किलया गया है, जबकि महिला शाखा में 140 पदों पर ही चयन हुआ है। महिला शाखा में बाकी अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त नहीं कर सके और इसी वजह से 28 पद खाली रह गए।
पुरुष शखा के चयनितों की सूची में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमश: चेतन मिश्र, अभिषेक शुक्ला एवं राहुल मलिक और महिला शाखा में स्वाति राठी, संगीता देवी एवं वंदना चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन की तिथि के बारे में आयोग अलग से सूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा का परिणाम हाईकोर्ट में दाखिल विभिन्न याचिकाओं पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
अब तक कुल 558 पदों का आया रिजल्ट
-आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। अब तक कुल छह विषयों में 558 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जो कुल पदों का महज 5.18 फीसदी है। अब तक अब तक कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान पुरुष शाखा के एक पद, वाणिज्य के 29, उर्दू विषय के 133 और शारीरिक शिक्षा के 558 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। हालांकि गृह विज्ञान में कोई अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता अंक भी नहीं पा सका और एक पद खाली रह गया। वहीं, उर्दू महिला शाखा के आठ और शारीरिक शिक्षा विषय के 28 पद भी इसी वजह से खाली रह गए। इस तरह कुल 37 पद रिक्त रह गए।