यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी के 889 पदों पर होगी भर्ती, मई के मध्य तक हो सकता है साक्षात्कार
चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्साधिकारी के 889 पदों पर भर्ती होने जा रही है। मई के मध्य तक इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्साधिकारी के 889 पदों पर भर्ती होने जा रही है। मई के मध्य तक इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की है। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) जनरल फिजिशयन के 488 और चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) जनरल सर्जन के 401 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी भर्ती के लिए इंटरव्यू मई के मध्य तक आयोजित किए जाएंगे। इनमें सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में उपनिदेशक का एक पद और राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता कम्युनिटी मेडिसिन के आठ पद एवं प्रवक्ता आब्स एंड गायनोकोलॉजी के 10 पद शामिल हैं।
वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर आफ्थलमोलॉजी के दो पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी के तीन पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के दो पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेटिस्टिक्स एंड डेमोग्राफी (आब्स एंड गायनी विभाग) के तीन पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर फिजियाेलॉजी के दो पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू भी मई के मध्य तक आयोजित किए जाएंगे। इन सभी पदों पर सीधी भर्ती होनी है और चयन परिणाम मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में घोषित होने के आसार हैं।
डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती की तैयारी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इसके साथ ही आयुष विभाग (यूनानी) में प्रवक्ता अरबी के एक पद और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के एक पद पर भर्ती होगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका
उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग के तहत रीडर अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, रीडर क्रिया शारीर, रीडर शल्य तंत्र, रीडर रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, रीडर द्रव्य गुण और चिकित्सा शिक्षा एलोपैथी विभाग में प्रधानाचार्य एलोपैथी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल को पूरी हो चुकी है। 15 अभ्यर्थियों के फॉर्म त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। उनके हस्ताक्षर और फोटो त्रुटिपूर्ण हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थी तीन मई तक सही हस्ताक्षर एवं फोटो अपलोड कर सकते हैं।
पशुचिकित्साधिकारी के पद पर दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पशुचिकित्साधिकारी के पद पर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत चयनित दो अभ्यर्थियों रवि प्रकाश और पुष्पेंद्र कुमार का चयन निरस्त कर दिया है। दोनों अभ्यर्थियों की ओर से ईडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र प्रस्तुत न किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उनकी जगह रिक्त हुए पदों पर प्राची सिंह एवं अनुज कुमार को चयनित घोषित किया गया है।
प्रोफेसर के एक पद का रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के तहत राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर इल्मुल अदबिया के एक अनारक्षित पद पर हुई सीधी भर्ती में निजामुल हक को चयनित घोषित किया गया है। इस पर भर्ती के लिए 25 अप्रैल को हुए साक्षात्कार में पांच अभ्यर्थी शामिल हुए थे।