{"_id":"6555fc7e03c4822fb501a19a","slug":"upload-eligibility-list-for-promotion-of-basic-school-teachers-by-19th-november-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति को 19 नवंबर तक अपलोड करें पात्रता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति को 19 नवंबर तक अपलोड करें पात्रता सूची
Thu, 16 Nov 2023 04:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:56 PM IST
सार
जिले में 2009 में शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को 2016 में पदोन्नति मिली थी। 2009 के बाद प्रदेश में कई शिक्षक भर्ती हुई लेकिन, पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी। यही कारण है कि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
teacher
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति की आस पूरी होने को है। उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों से पांच वर्ष पूरा कर चुके शिक्षकों की आख्या मांगी है। साथ ही पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची पोर्टल पर 19 नवंबर तक अपलोड करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
जिले में 2009 में शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को 2016 में पदोन्नति मिली थी। 2009 के बाद प्रदेश में कई शिक्षक भर्ती हुई लेकिन, पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी। यही कारण है कि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीते दिनों निर्देश जारी करके उच्च प्राथमिक स्कूलाें में सहायक अध्यापक के पदों पर तैनात ऐसे शिक्षकों की पांच वर्ष की गोपनीय आख्या मांगी है। खंड शिक्षा अधिकारियों को यह आख्या 16 नवंबर तक बीएसए कार्यालय में देनी है। साथ ही प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों की सूचना भी देनी है।
विज्ञापन
बीएसए की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित समय के भीतर सभी सूचनाएं उपलब्ध करायी जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पर पूरी जानकारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। ऐसे में पदोन्नति को लेकर विभाग की सक्रियता से उम्मीद है कि लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को इस वर्ष पदोन्नति की सौगात मिल जाएगी।