फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Colleges got 168 assistant professors, the commission released the results of four subjects

UPHESC : कॉलेजों को मिले 168 असिस्टेंट प्रोफेसर, आयोग ने जारी किया चार विषयों का परिणाम

Sat, 02 Jul 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 09:47 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास के तहत अनारक्षित वर्ग के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के नौ, अनुसूचित जाति के चार पदों पर भर्ती के लिए 28 एवं 29 जून को हुए साक्षात्कार में 78 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 72 उपस्थित रहे।

विज्ञापन
UPHESC: Colleges got 168 assistant professors, the commission released the results of four subjects
Prayagraj News : शिक्षक भर्ती रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को 168 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने शनिवार को विज्ञापन संख्या-50 के तहत चार विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी के 133, मानवशास्त्र का एक, उर्दू के 10 और असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के 24 पद शामिल हैं।

विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास के तहत अनारक्षित वर्ग के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के नौ, अनुसूचित जाति के चार पदों पर भर्ती के लिए 28 एवं 29 जून को हुए साक्षात्कार में 78 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 72 उपस्थित रहे। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 133 पदों (अनारक्षित 63, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 10, अन्य पिछड़ा वर्ग 43, अनुसूचित वर्ग 17) के पदों पर भर्ती के लिए 20 जून से दो जुलाई तक हुए साक्षात्कार में बुलाए गए 446 अभ्यर्थियों में से 404 शामिल हुए।

विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर मानवशास्त्र के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित एक पद का इंटरव्यू दो जुलाई को हुआ, जिसमें सभी पांच अभ्यर्थी शामिल हुए। असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के एक अनारक्षित पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के छह एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित तीन पदों पर भर्ती के लिए 30 जून एवं एक जुलाई को हुए साक्षात्कार में 36 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 33 शामिल हुए। 


आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को 23 जुलाई तक आयोग कार्यालय में अपने अभिलेख उपलब्ध कराने हैं, वरना उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed