फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Assistant Professor recruitment result

असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों का रिजल्ट घोषित

Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
UPHESC Assistant Professor recruitment result
UPHESC Assistant Professor recruitment result
प्रतीक्षा सूची के डेढ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी
विज्ञापन

अशासकीय कॉलेजों को बड़ी संख्या में मिले शिक्षक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने बृहस्पतिवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्राचीन इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रतीक्षा सूची के तकरीबन डेढ़ सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। इस तरह प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को बड़ी संख्या में शिक्षक मिल गए हैं।

विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्राचीन इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों (सामान्य-13, ओबीसी-2 एवं एससी-2) पदों पर भर्ती के लिए 113 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया गया था। इंटरव्यू दो, तीन, चार एवं पांच सितंबर को आयोजित किया गया। साक्षात्कार में 90 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग ने बृहस्पतिवार देर शाम सभी पदों का परिणाम रिजल्ट जारी कर दिया। उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत 25 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रतीक्षा के तकरीबन डेढ़ सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है और इनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने तकरीबन डेढ़ साल तक आंदोलन किया और नई निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद अभ्यर्थियों की मांगों को मानते हुए इसी हफ्ते उनकी काउंसलिंग कराई और काउंसलिंग पूरी होने के दो दिन बाद ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed