{"_id":"5de95b7c8ebc3e54e765cbd1","slug":"uphesc-assistant-professor-recritment-result-allahabad-news-ald2621462132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन तो हो गया, पर नियुक्ति के लिए फंस गई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन तो हो गया, पर नियुक्ति के लिए फंस गई काउंसलिंग
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
सॉफ्टेवयर में फिर आई तकनीकी अड़चन, किया जा रहा संशोधन
एक सप्ताह में असिस्टेंट प्रोफेसर की काउंसलिंग तिथि घोषित होने की उम्मीद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तत 31 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन की प्रक्रिया तो पूरी कर ली, लेकिन नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया फंसी हुई है। काउंसलिंग उच्च शिक्षा निदेशालय को करानी है। इसके लिए निदेशालय ने अपने सॉफ्टवेयर में कुछ संशोधन कराए थे लेकिन, फिर से तकनीकी पेच फंस गया है। संशोधन दोबारा हो रहा है। हालांकि, सप्ताह भर में काउंसलिंग की तिथि घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर चयन होना है। इनमें से 31 विषयों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ज्यादातर विषयों में चयनितों की नियुक्ति के लिए फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को काफी पहले भेजी जा चुकी हैं। नियुक्ति के लिए काउंसलिंग निदेशालय को ही करानी है। चयनित अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू कराए जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक से मिले थे और उन्होंने अभ्यर्थियों को अश्वासन दिया था कि काउंसलिंग की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि सॉफ्टवेयर में संशोधन कराए जाने के बाद फिर से कुछ तकनीकी अड़चन आ गई थी, जिसे लगभग दूर कर लिया गया है। इसके बाद एनआईसी की ओर से लगातार तीन दिनों तक सॉफ्टवेयर की मॉनीटरिंग की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई अड़चन न आए। पूरी उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर विज्ञापन संख्या 47 के तहत चयनितों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी जाए। निदेशालय ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है।