{"_id":"68b996ab7fa8660873000939","slug":"upessc-first-colleges-then-preparations-for-admission-in-secondary-schools-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPESSC : पहले महाविद्यालय, फिर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPESSC : पहले महाविद्यालय, फिर माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती की तैयारी
Thu, 04 Sep 2025 07:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:09 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अक्तूबर में नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। सबसे पहले अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन 900 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC
- फोटो : X(@upesscprayagraj)
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अक्तूबर में नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। सबसे पहले अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन 900 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी अशासकीय महाविद्यालयों से रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा कर लिया है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर भी नई भर्ती होनी है लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग अब तक रिक्त पदों का विवरण नहीं जुटा सकता है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से कई बार बार दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद अब तक 46 जिलों से ही निदेशालय को रिक्त पदों का विवरण प्राप्त हुआ है। ऐसे में माध्यमिक विद्यालयाें में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर नई भर्ती अक्तूबर में शुरू कर पाना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए मुश्किल होगा। आयोग रिक्त पदों का अधियाचन मिलने के बाद ही विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन
वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के मर्जर के कारण सहायक अध्यापक भर्ती में अभी वक्त लग सकता है। स्कूलों के मर्जर के कारण रिक्त पदों की संख्या घट सकती है। सूत्रों का कहना है कि परिषद द्वारा नए सिरे से रिक्त पदों का विवरण इकट्ठा किए जाने के बाद ही शिक्षा सेवा चयन आयोग को नई भर्ती शुरू करने के लिए ई-अधियाचन भेजा जाएगा।
विज्ञापन