फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   upboard topper and cabinet minister nandi

नंदी ने यूपी बोर्ड के टॉपरों को किया सम्मानित

Sat, 29 Aug 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
upboard topper and cabinet minister nandi
upboard topper and cabinet minister nandi - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अव्वल बच्चों को सम्मानित करने से उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। नंदी ने यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि पुत्री मूलचंद और 10वीं में ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन सिंह को स्मृति चिह्न, ट्रॉफी एवं 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली गार्गी यादव पुत्री गिरीश कुमार को शॉल, स्मृति चिह्न और 7500 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अल्का सिंह पुत्री सतीश कुमार सिंह को शॉल, स्मृति चिह्न और 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसी तरह नंदी ने 12वीं कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया सक्सेना पुत्री मनोज कुमार सक्सेना को शॉल, स्मृति चिह्न और 7500 रुपये देकर सम्मानित किया। 12वीं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आंचल मौर्या पुत्री राजकुमार मौर्या को भी शॉल, स्मृति चिह्न और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed