फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET: Teachers met the eligibility criteria regardless of whether they were 50 or 55 years old; 76% of them

यूपी टीईटी : उम्र 50 हो या 55 योग्यता के पैमाने पर खरे उतरे शिक्षक, 76 फीसदी गुरुजी ने पाई सफलता

Fri, 28 Aug 2026 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य था। प्रदेश में 1.46 लाख से अधिक ऐसे शिक्षक थे जिन्हें यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी थी।

विज्ञापन
UP TET: Teachers met the eligibility criteria regardless of whether they were 50 or 55 years old; 76% of them
यूपीटीईटी रिजल्ट 2026। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य था। प्रदेश में 1.46 लाख से अधिक ऐसे शिक्षक थे जिन्हें यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी थी। इनमें से करीब 76 फीसदी से अधिक शिक्षक योग्यता के पैमाने पर खरे उतरे हैं। इनमें 50 और 55 की उम्र के शिक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


शिक्षकों ने दावा किया है कि आजमगढ़ के मनोज सिंह ने प्राथमिक स्तर की टीईटी में 150 में से 149.267 अंक प्राप्त किए हैं। किसी कारण से परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले और अनुत्तीर्ण शिक्षकों को विशेष टीईटी का अब इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं, आयोग ने दावा किया है कि उनकी तैयारियां पूरी हैं। शासन से अनुमति मिलते ही विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2026 में पहली बार शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी परीक्षा कराई। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 713646 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 571435 यानी 80.07 फीसदी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक स्तर में 1057021 में से 759513 यानी 71.85 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी विशेष टीईटी या तमिलनाडु मॉडल लागू करने की मांग की है।

हजारों अभ्यर्थियों के परिणाम खारिज

करीब एक हजार अभ्यर्थियों के परिणाम मामूली गलतियों के कारण खारिज दिख रहे हैं। इनमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षक भी शामिल हैं। देवरिया के एक शिक्षक ने बताया कि उनका परिणाम भी खारिज दिख रहा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि गोला भरने या अन्य गलतियों के कारण परिणाम खारिज हुए हैं।

तकनीकी खामियों पर संज्ञान की मांग

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सायमा नोमान ने आयोग से तकनीकी कारणों से खारिज हुए परिणामों पर संज्ञान लेने की मांग की है। सायमा नोमान ने अभ्यर्थियों के साथ न्याय की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed