{"_id":"6a0a5fe57b9c8f278c0ae933","slug":"up-roadways-bus-will-run-on-ganga-expressway-from-today-fare-from-prayagraj-to-meerut-is-rs-839-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से मेरठ का किराया 839 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से दौड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से मेरठ का किराया 839 रुपये
Mon, 18 May 2026 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 May 2026 06:10 AM IST
सार
प्रयागराज से मेरठ के बीच नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) अपनी बस सेवा का आधिकारिक संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे
- फोटो : एआई जेनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी से मेरठ जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रयागराज से मेरठ के बीच नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) अपनी बस सेवा का आधिकारिक संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस नई सेवा की कमान प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो को सौंपी गई है। यह बस सोमवार सुबह दस बजे विद्या वाहिनी मैदान से मेरठ के लिए रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने सफर के दौरान विशेष इंतजाम किए हैं। रास्ते में दो अलग-अलग स्थानों पर बस का ठहराव तय किया गया है, जहां यात्री जलपान कर सकेंगे।
विज्ञापन
सफर को किफायती और आम जनता की पहुंच में रखने के लिए प्रयागराज से मेरठ तक का किराया 839 रुपये निर्धारित किया गया है, जो निजी वाहनों और अन्य साधनों की तुलना में काफी सुविधाजनक माना जा रहा है। इस बस सेवा के शुरू होने के साथ ही अमर उजाला की खबर पर भी रोडवेज प्रशासन ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है।
विज्ञापन