फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways

एमडी तक पहुंची शिकायत को स्टैंड संचालक ने हटाया अवैध कब्जा

Fri, 30 Aug 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways
UP Roadways
सिविल लाइंस बस स्टेशन परिसर में स्टैंड संचालक द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला
विज्ञापन

स्टैंड संचालक को अफसरों की फटकार, खुद ही हटा ली बैरीकेडिंग
प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर वाहन स्टैंड संचालक द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला रोडवेज के एमडी के पास पहुंचते ही स्टैंड संचालक बैकफुट पर आ गया। बस स्टेशन परिसर से सुबह ही उसने अवैध रूप से की गई बैरीकेडिंग हटा ली। हालांकि उसके द्वारा कब्जे किए गए स्थान पर वाहन अब भी खड़े हैं। उधर, रोडवेज ने संबंधित स्टैंड संचालक पर जुर्माना लगाने की भी बात कही है।

दरअसल, बस स्टेशन के डीआरएम ऑफिस साइड वाले प्रवेश द्वार पर कुछ लोग दुकानें लगाने लगे तो रोडवेज प्रशासन ने वह गेट बंद कर वहां बैरीकेडिंग करवा दी। साथ ही मस्जिद के पीछे वाले स्थान पर लंबी दूरी की बसों के खड़े होने की जगह बना दी गई। कुछ दिन वहां बसें खड़ी भी हुई, लेकिन वहीं परिसर में पहले से संचालित वाहन स्टैंड संचालक द्वारा स्टैंड का दायरा बढ़ा दिए जाने की वजह से वहां बसों के खड़े होने की जगह ही नहीं बची। स्टैंड का दायरा बढ़ाने के साथ ही स्टैंड संचालक द्वारा बस स्टेशन परिसर में खुद की बैरीकेडिंग भी कर दी गई। इसकी शिकायत रोडवेज के एमडी डॉ. राजशेखर तक पहुंची तो स्थानीय अफसर ने स्टैंड संचालक को जमकर फटकार लगाई। बृहस्पतिवार की सुबह ही स्टैंड संचालक ने वहां से अपनी बैरीकेडिंग हटा ली। इस बीच आरएम टीकेएस बिसेन और एआरएम सिविल लाइंस भी मौके पर पहुंचे। आरएम ने बताया कि संबंधित स्थान पर अब रात्रिकालीन बसें खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed