{"_id":"62042cc9d3ece845a45c7a97","slug":"up-rajkumar-pal-appointed-acting-state-president-of-apna-dal-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः राजकुमार पाल बने अपना दल एस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः राजकुमार पाल बने अपना दल एस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष
Thu, 10 Feb 2022 02:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:36 AM IST
सार
राजकुमार पाल ने सदर विधानसभा से वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में पहली बार अपना दल (एस) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी वह सदर सीट से टिकट के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : राजकुमार पाल।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर विधानसभा के सिटिंग विधायक राजकुमार पाल को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
राजकुमार पाल ने सदर विधानसभा से वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में पहली बार अपना दल (एस) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी वह सदर सीट से टिकट के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
मगर अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल के मैदान में उतरने से अपना दल (एस) ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। इससे राजकुमार पाल को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अब राजकुमार पाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी पुष्टि अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने की।
विज्ञापन