{"_id":"626c4226426e3d7d3e092bee","slug":"up-preparations-to-give-full-seats-to-children-on-half-tickets-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रोडवेज की बसों में हाफ टिकट पर बच्चों को फुल सीट देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रोडवेज की बसों में हाफ टिकट पर बच्चों को फुल सीट देने की तैयारी
Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
सार
रोडवेज बसों में सफर करने वाले पांच से बारह साल के बच्चों का आधा टिकट लगता है। यह नियम लंबे समय से है, लेकिन तमाम यात्रियों की यही शिकायत रहती है कि अगर बस पूरी फुल हो जाती है तो कंडक्टर द्वारा संबंधित यात्रियों से बच्चों कोे गोद में बैठाने के लिए कह दिया जाता है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में सफर करने वाले बच्चों को हॉफ टिकट में फुल सीट देने की तैयारी चल रही है। हाफ टिकट लिए जाने के बावजूद पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को सीट न दिए जाने के मामले में रोडवेज प्रशासन को मिल रही शिकायतों को देखते हुए कहा गया है कि अगर किसी बच्चे की हॉफ टिकट ली जा रही है तो उसे बैठने के लिए सीट दी जाए।
विज्ञापन
दरअसल रोडवेज बसों में सफर करने वाले पांच से बारह साल के बच्चों का आधा टिकट लगता है। यह नियम लंबे समय से है, लेकिन तमाम यात्रियों की यही शिकायत रहती है कि अगर बस पूरी फुल हो जाती है तो कंडक्टर द्वारा संबंधित यात्रियों से बच्चों कोे गोद में बैठाने के लिए कह दिया जाता है।
विज्ञापन
इसे लेकर एमडी रोडवेज ने सभी आरएम और एआरएम से कहा है कि हॉफ टिकट लेने वाले बच्चों को पूरी सीट दी जानी चाहिए। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि इस आदेश की अभी कापी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन चर्चा जरूर है। जैसे ही आदेश प्राप्त होता है, सभी कंडक्टरों को उचित दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन