फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP PCS exam 2019 interview from January 28

यूपी पीसीएस परीक्षा 2019 के साक्षात्कार 28 जनवरी से

Wed, 13 Jan 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
UP PCS exam 2019 interview from January 28
uppsc - फोटो : अमर उजाला

यूपी पीसीएस परीक्षा 2019 के साक्षात्कार 28 जनवरी से

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस परीक्षा 2019 का साक्षात्कार 28 जनवरी से शुरू होगा। यूपीपीएससी की ओर से होने वाली सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2019 के साक्षात्कार के लिए विस्तृत कार्यक्रम 18 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा में सफल 811 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए तिथि के अनुसार विवरण 18 जनवरी को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस परीक्षा 2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम 23 दिसंबर को जारी किया गया था। आयोग की ओर से घोषित 388 पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के लिए 811 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में शामिल 6119 परीक्षार्थियों में 811 सफल हुए थे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा 22 से 26 सितंबर के बीच कराई गई थी।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज व गाजियाबाद में कराई थी। आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2019 के लिए आवेदन 16 अक्टूबर 2019 को मांगे गए थे। आयोग की ओर से 13 नवंबर तक आनलाइन आवेदन लिया गया था। आयोग ने 15 दिसंबर को प्रदेश के 19 जिलों में 1166 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा कराने के बाद 17 फरवरी 2020 परिणाम जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed