फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: On November 28, TET will be held at 2554 centers in the state

यूपी : 28 नवंबर को सूबे में 2554 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर किया गया अपलोड

Fri, 19 Nov 2021 09:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

दो पालियों में संपन्न होगी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा।प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,91,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,552 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र शुक्रवार दोपहर बाद वेबसाइट पर हुआ अपलोड।

विज्ञापन
UP: On November 28, TET will be held at 2554 centers in the state
यूपीटीईटी - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के प्रवेश पत्र शुक्रवार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिाकारी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए। यह परीक्षा सूबे के सभी जिलों में बनाए गए 2554 केंद्रों पर संपन्न होगी। जिले में यह परीक्षा 183 केंद्रों पर संपन्न होगी।

विज्ञापन


28 नवंबर को यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली में सुबह दस से साढ़े बारह बजे के बीच प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर ढाई से पांच बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,91,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,73,552 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा के सूबे के सभी 75 जनपदों में संपन्न होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सूबे के 2554 केंद्रों पर संपन्न होगी, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 1747 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश पत्र वेबसाइट अपलोड 
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)2021 के प्रवेश पत्र शुक्रवार दोपहर में वेबसाइट पर अपलोड हो गए। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की अधिकृत वेबसाइट- http//updeled.gov.in पर जाकर अपलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed