फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Nikay Chunav 2023: BJP lost at cabinet minister Nandi's booth, councilor candidate at number three

UP Nikay Chunav 2023 : कैबिनेट मंत्री नंदी के बूथ पर हारी भाजपा, तीसरे नंबर पर रहा पार्षद प्रत्याशी

Sun, 14 May 2023 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 02:01 PM IST
सार

नंदी के वार्ड संख्या 80 में निर्दलीय पार्षद कुसुमलता ने चुनाव जीता। इस वार्ड में दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इशरत अली चांद रहे, जबकि भाजपा पार्षद प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: BJP lost at cabinet minister Nandi's booth, councilor candidate at number three
औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी का कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के वार्ड में प्रदर्शन बेहद लचर रहा। नंदी के वार्ड संख्या 80 मोहित्समगंज में भाजपा से प्रत्याशी विजय वैश्य तीसरा स्थान ही हासिल कर सके। खास बात यह रही कि नंदी और उनकी पत्नी एवं निवर्तमान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने ठाकुरदीन जूनियर हाईस्कूल में मतदान किया और यहां के दोनों ही बूथों पर भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


नंदी के वार्ड संख्या 80 में निर्दलीय पार्षद कुसुमलता ने चुनाव जीता। इस वार्ड में दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इशरत अली चांद रहे, जबकि भाजपा पार्षद प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। भाजपा पार्षद प्रत्याशी के चुनाव हारने के बाद शनिवार को एक बार फिर से राजनीतिक गलियारे में निकाय चुनाव पूर्ण नंदी की नाराजगी का मुद्दा लोगों की जुबान पर आ गया। चर्चा इस बात की रही कि अगर कैबिनेट मंत्री द्वारा इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया जाता तो चुनाव परिणाम की तस्वीर कुछ और ही रहती।

विज्ञापन

भाजपा से बगावत कर कुसुमलता बनीं पार्षद

खास बात यह रही कि इस वार्ड भाजपा पार्षद कुुसुमलता गुप्ता का टिकट काटकर विजय वैश्य को दिया गया था। कुसुमलता नंदी खेमे की मानी जाती हैं। टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। बागी होने की वजह से उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया गया। फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता गुप्ता 1674 वोट पाकर चुनाव जीतीं। उन्होंने सपा के इशरत अली को शिकस्त दी। इशरत को 1289 मत मिले, जबकि भाजपा के खाते 1275 वोट ही आए।

कैबिनेट मंत्री नंदी के बूथ नंबर 932 में भाजपा को 150 ही मत मिले, जबकि कुसुमलता को इस बूथ पर 212 मत मिले। मंत्री नंदी की निवर्तमान मेयर पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी इसी बूथ पर वोट डाले थे। बता दें कि निकाय चुनाव में बताया जाता है कि अभिलाषा गुप्ता का टिकट कटने से मंत्री नंदी का खेमा नाराज था।

नंदी के घर के सामने ढोल-नगाड़ों संग रुका गणेश का विजय जुलूस, घंटे भर डांस
जीत के बाद भाजपा के नव निर्वाचित महापौर गणेश केशरवानी का विजय जुलूस शनिवार की देर रात तक जश्न में डूबा रहा। कार्यकर्ताओं ने मुंडेरा मंडी में ही गणेश को कंधे पर उठा लिया। वहां से विजय जुलूस निकला तो कारवां बनता गया। आतिशबाजी, ढोल-ताशे के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना। इ

स दौरान भाजपाई खूब नाचे-थिरके। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का टिकट कटने के बाद कई अवसरों पर नाराजगी जता चुके मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के घर के सामने बहादुरगंज में देर शाम गणेश केसरवानी का विजय जुलूस रोक दिया गया। वहां करीब घंटे भर तक जमकर ढोल-नगाड़े बजते रहे। जश्न में डूबे कार्यकर्ताओं ने नंदी के घर के आगे जमकर नृत्य किया। आतिशबाजी और नृत्य के बाद यहां से जुलूस आगे बढ़ा।

विज्ञापन

 महापौर पद के लिए 2060 लोगों ने दबाया नोटा

चुनाव में कोई भी उम्मीदवार न पसंद आने पर चुनाव आयोग ने जनता को नोटा का विकल्प ईवीएम में दिया है। इस बार निकाय चुनाव में भी लोगों ने जमकर नोटा विकल्प का उपयोग किया। इसमें सबसे आगे वार्ड संख्या दो सुलेमसराय की जनता रही। सुलेमसराय में 85 लोगों को पार्षद के चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में एक भी पसंद नहीं आया। वहीं, महापौर पद के लिए 2060 लोगों ने नोटा दबाया।

निकाय चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना के दौरान ईवीएम खुलने पर नोटा का ट्रेंड दिखाई दिया। चुनाव के दौरान लोगों ने अपने क्षेत्र में उम्मीदवार नहीं पसंद आने पर नोटा का बटन दबाया। महापौर पद के लिए 2060 लोगों ने नोटा दबाया। वहीं, 100 में से दो वार्ड 27 और 75 को छोड़ कर हर वार्ड में लोगों ने नोटा का बटन दबाकर उम्मीदवारों को नापसंद किया।

हालांकि यह अलग बात रही है कि प्रत्येक वार्ड में नोटा दबाने वाले मतदाताओं की संख्या में फर्क रहा। सबसे अधिक यानी 50 से अधिक नोटा का आंकड़ा पार करने वाले वार्डों की बात करें तो इसमें वार्ड संख्या एक में 54, पांच में 77, 11 में 57, 16 में 53, 17 में 50, 19 में 52, 22 में 63, 28 में 51, 29 में 53, 33 में 50, 37 में 68, 47 में 62 लोगों ने नोटा बटन दबाया। सभी वार्डों को मिलाकर नगर निगम के 100 वार्डों में 2928 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed