फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Lok Sabha Election: Prayagraj is the worst in the state in voting, only 7.45 percent votes were cast at 9 a

Sabha Election: मतदान में प्रयागराज सूबे में सबसे पीछे रहा, फूलपुर में 48.97, इलाहाबाद में 51.75 फीसदी पड़े मत

Sat, 25 May 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2024 11:46 AM IST
सार

प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट का मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा। फूलपुर तो 50 फीसदी का आंकड़ा भी नहीं छू सका। मतदान समाप्त होने के बाद आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार फूलपुर में 48.97 फीसदी वोट पड़े हैं, जबकि इलाहाबाद में 51.75 प्रतिशत मतदाओं ने वोट डाले।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election: Prayagraj is the worst in the state in voting, only 7.45 percent votes were cast at 9 a
शहर उत्तरी के सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूुल के मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान में प्रयागराज का फूलपुर लोकसभा सीट सबसे फिसड्डी साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में छठवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रयागराज जनपद की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट भी शामिल है। सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो यूपी के सभी 14 लोकसभा सीटों में फूलपुर लोकसभा मतदान में सबसे पीछे चल रहा है। यहां मतदान प्रतिशत मात्र 7.45 ही है। इसी तरह अंबेडकर नगर में सबसे ज्यादा 14.61 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन


छठवें चरण के चुनाव के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सुरक्षित) और भदोही संसदीय सीट शामिल हैं। इनमें सबसे कम मतदान सुबह नौ बजे तक फूलपुर लोकसभा सीट पर हुआ है। मतदान समाप्त होने के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार फूलपुर में 48.97 फीसदी वोट पड़े हैं, जबकि इलाहाबाद में 51.75 प्रतिशत वोट डाले गए। सबसे अधिक मतदान वाले जनपद की बात करें तो अंबेडकर नगर सबसे आगे रहा। यहां पर 61.54 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया है। 

विज्ञापन

इंदिरा गांधीा के निधन के बाद हुए चुनाव में हुआ था रिकॉर्ड तोड़ मतदान

प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट का मतदान प्रतिशत काफी चिंताजनक है। अब तक के हुए लोकसभा चुनाव में 1984 में इन दोनों सीटों में रिकार्ड मतदान हुआ था। तब फूलपुर में 61.03 और इलाहाबाद में 57.17 फीसदी मतदान हुआ था। 40 वर्ष से यह रिकॉर्ड कायम है।

आबादी के लिहाज से प्रयागराज यूपी का सबसे बड़ा जिला है। प्रयागराज जिले में लोकसभा की दो सीटें है। देश आजाद होने के बाद अब तक हुए लोकसभा चुनाव में यहां सर्वाधिक मत पड़ने का रिकार्ड 1984 में हुआ। तब यहां फूलपुर और इलाहाबाद सीट पर क्रमश: 61.03 और 57.17 फीसदी मत पड़े। इसके बाद 1999 के चुनाव में फूलपुर लोकसभा में 58.38 फीसदी मतदान हुआ, वहीं इलाहाबाद सीट का दूसरा सर्वाधिक मत प्रतिशत 1962 के चुनाव में आया। तब यहां 54.97 फीसदी मत पड़े।

इन दोनों सीट पर सबसे कम की बात करें तो 1951 में इलाहाबाद सीट पर 35.66 और फूलपुर में 1957 के चुनाव में 38.62 फीसदी वोट पड़े। जिला प्रशासन इस बार चाह रहा है कि 1984 का रिकार्ड टूटे। हालांकि गर्मी होने की वजह से 60 प्रतिशत तक की पोलिंग किसी चुनौती से कम नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो फूलपुर में तकरीबन 48.7 तो इलाहाबाद में 51.83 फीसदी पोलिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed