फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections 2022: Priyanka Gandhi will blow the election bugle from Pandit Nehru's workplace

यूपी चुनाव 2022 : पंडित नेहरू की कर्मस्थली से चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

Mon, 15 Nov 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

दिसंबर में जनसभा होने की जताई जा रही है संभावना। आगमन का संकेत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने शुरू की तैयारी। शहर के केपी मैदान, परेड मैदान या फूलपुर के किसी इलाके में हो सकती है जनसभा।

विज्ञापन
UP elections 2022: Priyanka Gandhi will blow the election bugle from Pandit Nehru's workplace
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में दो महत्वपूर्ण चुनावी सभा करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब प्रयागराज में पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली से चुनाव बिगुल बजाएंगी। उनकी जनसभा दिसंबर में होनी प्रस्तावित है। इसके लिए पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि दिसंबर में किसी भी दिन प्रियंका गांधी की चुनावी सभा फूलपुर संसदीय क्षेत्र में हो सकती हैं। 

विज्ञापन


पार्टी के पदाधिकारियों मुताबिक महासचिव की चुनावी सभा नवंबर में ही होनी थी लेकिन गोरखपुर और वाराणसी में जनसभा आयोजित हुई। इस वजह से प्रयागराज में होने वाली चुनावी सभा को कुछ दिन के लिए पीछे कर दिया गया है।  अब यह सभा दिसंबर में प्रस्तावित है। हालांकि, उसके लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है। इस तिथि की घोषणा दिसंबर के पहले सप्ताह में कभी भी हो सकती है। तिथि तय करने का काम प्रदेश और सेंट्रल कमेटियां मिलकर करेंगी।

विज्ञापन

स्थानीय पदाधिकारियों की ओर से इस संबंध में प्रदेश कमेटी को प्रस्ताव भी भेजा गया है। चुनावी सभा होने के लिए कई स्थलों को देखा गया है। परेड मैदान, केपी मैदान, झूंसी सहित फूलपुर संसदीय क्षेत्र का कोई दूसरा इलाका हो सकता है। जहां प्रियंका गांधी की चुनावी सभा होगी। सभा स्थल पर अंतिम फैसला प्रदेश कमेटी के नेताओं की ओर से लिया जाएगा।

 

गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव कहते हैं कि उनकी ओर से फूलपुर क्षेत्र में सभा करने का प्रस्ताव प्रदेश कमेटी के समक्ष रखा गया है। इस मामले में प्रदेश कमेटी की ओर से विचार किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश सचिव और प्रयागराज प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला कहते हैं कि प्रयागराज में चुनावी सभा को थोड़ा पीछे कर दिया गया है। क्योंकि, महासचिव पूरे नवंबर तक पश्चिमी यूपी में ही सक्रिय रहेंगी।

 

दिसंबर में वह पूर्वांचल की ओर से अपनी सक्रियता बढ़ाएंगी। उसी दौरान उनकी यहां पर चुनावी सभा होनी तय है। वह फूलपुर से अपने पिता के नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मस्थली से चुनावी बिगुल बजाएंगी। क्योंकि, यह क्षेत्र उनकी विरासत से जुड़ा है और लोगों से संवाद कर वह यहां पर नया चुनावी समीकरण बनाएंगी। सचिव ने कहा कि प्रयागराज में चुनावी सभा होने से न केवल प्रयागराज बल्कि कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, चित्रकूट आदि जिलों तक व्यापक असर पड़ेगा और कांग्रेस को नया जीवन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed