फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Elections 2022: Jaya Bachchan calls herself the daughter-in-law of UP and says keep the shame of the one on the banks of the Ganga.

यूपी चुनाव 2022 : जया बच्चन ने खुद को यूपी की बहू बताते हुए कहा छोरा गंगा किनारे वाले की लाज रख लो

Fri, 25 Feb 2022 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

सिराथू में सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के लिए वोट मांगने पहुंची राज्यसभा सांसद जय बच्चन ने अमिताभ बच्चन के नाम पर लोगों से भावुक अपील की। अमिताभ बच्चन का नाम लिए बगैर जया बच्चन ने कहा कि गंगा किनारे वाला जो छोरा है उसकी लाज रख लीजिए।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Jaya Bachchan calls herself the daughter-in-law of UP and says keep the shame of the one on the banks of the Ganga.
जया बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

सिराथू में सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के लिए वोट मांगने पहुंची राज्यसभा सांसद जय बच्चन ने अमिताभ बच्चन के नाम पर लोगों से भावुक अपील की। अमिताभ बच्चन का नाम लिए बगैर जया बच्चन ने कहा कि गंगा किनारे वाला जो छोरा है उसकी लाज रख लीजिए। खुद को यूपी की बहू बताया। सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने अपना परिवार त्याग दिया, उसे क्या पता कि परिवार क्या होता है।

विज्ञापन



चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि सिराथू की धरती पर तीन बहुएं जया बच्चन, डिंपल यादव और खुद पल्लवी पटेल वोट मांगने के लिए आईं हैं। जया ने कहा कि वह मप्र की हैं। उनकी ससुराल इलाहाबाद में हैं। उनका परिवार जातिवाद में विश्वास नहीं करता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पंजाबी और बेटे की शादी बंगाली परिवार में की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके परिवार में भाई, भतीजे आदि न हों वह क्या परिवारवाद जानें?
विज्ञापन



हाथरस, उन्नाव की घटना का भी डिंपल ने जिक्र किया। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। भाजपा जातिवादी पार्टी है। सिराथू में पहला प्रचार है। पल्लवी मेरी बहन जैसी है। महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान देंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार को हटाने का समय है। योगी जो कपड़े पहनते हैं वह जंग वाले रंग का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने कहा कि 10 मार्च के बाद यह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे। इस बार लड़ाई आरक्षण को बचाने की है। रोजगार देने की है। छुट्टा सांड़ को बांधने की है, महिला सुरक्षा की है। संविधान को बचाने का चुनाव है। यह संविधान चला गया तो हम दुबारा गुलाम बन जाएंगे। इस बार अदानी, अंबानी गुलाम बनाएंगे। सपा 

डबल इंजन की सरकार ने किसानों को बना दिया खेतों का चौकीदार : डिंपल

सपा की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया। सात सौ किसानों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि सपा की सरकार बन रही है, पार्टी ने जो भी वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे।



शुक्रवार को डिंपल ने सिराथू के सैनी स्थित कृषि मैदान में पार्टी प्रत्याशी पल्लवी पटेल, मंझनपुर के करारी और चायल के मखऊपुर में प्रत्याशी पूजा पाल के लिए चुनावी सभाएं कर सूबे की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमले किए। कहा कि डबल इंजन की सरकार में जंग लग गयी है। कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन के दौरान सात सौ किसानों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता है।

कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए तरसे लोग
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ऑक्सीजन नहीं दी जा सकी। मरने वालों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक की व्यवस्था नहीं कर सकी। गंगा में लाशों के ढेर दिखाई दे रहे थे। चायल में डिंपल यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

 

 

पुरानी पेंशन बहाली से 13 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सपा सरकार में कर्मचारियों के इलाज के लिए कैशलेस स्कीम तैयार की गई थी। इसे चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो को दिया जाएगा। डिंपल यादव ने यश भारती सम्मान को फिर से शुरू करने का वादा किया। साथ ही नगर भारती सम्मान देने का भी एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed