फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up election 2022 : Uma Bharti told CM Yogi to be a better version of herself

up election 2022 : सीएम योगी को उमा भारती ने बताया खुद का बेटर वर्जन, कहा- मुलायम के परिवार में मची है भगदड़

Thu, 18 Nov 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

प्रयागराज पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि चुनाव के समय ही एक्टिव होते हैं राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा। मायावती भी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। वह हमेशा आइसोलेशन में ही रहती हैं।

विज्ञापन
up election 2022 : Uma Bharti told CM Yogi to be a better version of herself
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बुधवार को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा के आगे कोई भी दल नहीं टिकेगा। सीएम योगी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उन्हीं के बेटर वर्जन है। वह मेरे छोटे भाई जैसे हैं। खास बात यह है कि मेरे गुरु और उनके गुरु दोनों मित्र रहे हैं। उमा भारती ने यह बातें बुधवार को प्रयागराज आगमन के दौरान संवाददाताओं से कहीं।

विज्ञापन


विपक्षी दलों पर भी उमा भारती ने तंज कसा। कहा कि मुलायम सिंह के परिवार में भी भगदड़ मची हुई है। मायावती भी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। वह हमेशा आइसोलेशन में ही रहती हैं। इस बार सभी दल चुनाव के पहले ही एक्टिव हुए हैं। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि चुनाव के लिए पहले पांच-छह वर्ष मेहनत की जाती है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर उमा भारती ने कहा कि चुनाव के समय जो लोग आते हैं उन्हें जनता बखूबी जानती है।

विज्ञापन

चुनाव खत्म होते ही दोनों भाई बहन एक बार फिर से गायब हो जाएंगे। जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। उमा भारती ने कहा कि योगी ने निर्लिप्त भाव से और संलिप्त होकर प्रदेश का विकास किया। जनता ने उन्हें एक बार फिर से जीताने के लिए पूरा मन बना लिया है। आम लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी वजह से विपक्ष के हर वार खाली जा रहे हैं। इसी वजह से केंद्र और प्रदेश में कमल खिल रहा है। 

परिवारवाद से ऊब चुका है जनमानस
उमा भारती ने कहा कि जनता अब परिवारवाद से ऊब चुकी है। इसी वजह से कांग्रेस तमाम राज्यों से जनता द्वारा उखाड़ कर फेंकी जा रही है। कांग्रेसियों को समझना होगा कि चुनाव जीतने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। धूप में पसीना बहाना होता है, यहां तक कि जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed