फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Degree colleges of the state got 25 assistant professors

यूपी : प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को मिले 25 असिस्टेंट प्रोफेसर

Wed, 06 Apr 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 10:22 PM IST
सार

घोषित परिणाम में कृषि अर्थशास्त्र विषय में अर्गदीप दास, राज जायसवाल, शुभी पटेल, टेसु कुमार, राकेश पाल सिंह, धीरज कुमार वर्मा व शिव कुमार का चयन हुआ है। कृषि प्रसार में शशिकांत गोयल, रवि शंकर, खुशबू राज, ऐश्वर्या एस., संजय कुमार गुप्त, कौशिक प्रसाद, मोहित कुमार गुप्त, शुभम मिश्र, अश्वनी कुमार वर्मा, पंकज कुमार राय व अशोक कुमार गौतम अंतिम रूप से सफल हुए हैं।

विज्ञापन
UP: Degree colleges of the state got 25 assistant professors
रिजल्ट

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों को चार विषयों में 25 नए शिक्षक मिले हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को चार विषयों के साक्षात्कार का अंतिम परिणाम जारी किया है, जिसमें  25 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। कृषि अर्थशास्त्र में सात, कृषि प्रसार में 11, कृषि सांख्यिकी में छह व महिला अध्ययन में एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। कृषि अर्थशास्त्र में 20, कृषि प्रसार में 33, कृषि सांख्यिकी में 15 व महिला अध्ययन में तीन अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे।

विज्ञापन




घोषित परिणाम में कृषि अर्थशास्त्र विषय में अर्गदीप दास, राज जायसवाल, शुभी पटेल, टेसु कुमार, राकेश पाल सिंह, धीरज कुमार वर्मा व शिव कुमार का चयन हुआ है। कृषि प्रसार में शशिकांत गोयल, रवि शंकर, खुशबू राज, ऐश्वर्या एस., संजय कुमार गुप्त, कौशिक प्रसाद, मोहित कुमार गुप्त, शुभम मिश्र, अश्वनी कुमार वर्मा, पंकज कुमार राय व अशोक कुमार गौतम अंतिम रूप से सफल हुए हैं।

विज्ञापन

27 को जमा करना है शैक्षिक दस्तापेज

कृषि सांख्यिकी में देबोपम रक्षित, गोपाल कृष्ण तिवारी, सुमित सौरभ, प्रमोद कुमार मौर्य, गरिमा सिंह व पीयूष कुमार सिंह का चयन हुआ है। महिला अध्ययन में प्रेरणा प्रिया का चयन हुआ है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने एडेड डिग्री कालेजों के लिए विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों की भर्ती निकाली है।



लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया। आयोग की सचिव डा. वंदना त्रिपाठी ने बताया कि  सशर्त चयनित अभ्यर्थियों को को 27 अप्रैल तक समस्त शैक्षिक दस्तावेज, प्रमाण पत्र जमा करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed