फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Chief Secretary and DGP investigate preparation of Kumbh 2019, say all thing ok,

कुंभ 2019: अफसरों के ‘चश्मे’ से निरीक्षण, सब कुछ ओके, ट्रैफिक मैनेजमेंट में खामी नहीं आई नजर

Fri, 04 Jan 2019 01:03 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jan 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Chief Secretary and DGP investigate preparation of Kumbh 2019, say all thing ok,
UP DGP and Chief Secretary - फोटो : अमर उजाला

हर बार की तरह गुरुवार को एक बार फिर निरीक्षण के लिए पहुंचे डीजीपी को सब कुछ ओके मिला। अफसरों के ‘चश्मे’ से उन्होंने मेला पुलिस की ओर से की गई तैयारियों को परखा और कम से कम मेला अफसरों का तो यही दावा है कि वह तैयारियों से संतुष्ट हैं। हालांकि बैरकों में अव्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट में खामी पर उनकी नजर नहीं पड़ी। 

विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह बृहस्पतिवार को एक बार फिर शहर में थे। शाम पांच बजे के करीब डीजीपी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह सीधे संगम पहुंचे और मोटरबोट में बैठकर संगम क्षेत्र का जायजा लिया। यहां से डीजीपी आईट्रिपलसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) पहुंचे और यहां निरीक्षण किया। इसके बाद वह टेंट सिटी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मेला अफसरों का दावा है कि डीजीपी पुलिस विभाग की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। उनकी नजर में सब कुछ ओके रहा। हालांकि हैरानी की बात है कि निरीक्षण के बाद भी पुलिस बैरकों में अव्यवस्था व ट्रैैफिक मैनेजमेंट की खामी पर उनकी नजर नहीं पड़ी। 
विज्ञापन


बता दें कि बैरकों में अब भी अव्यवस्था का आलम है। यहां तक कि लाइन में भी अब तक तैयारियां अधूरी हैं। अरैल स्थित लाइन में अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उधर ट्रैफिक  मैनेजमेंट में खामी पिछले दिनों ही सामने आ चुकी है। अफसरों के बीच खुद सामंजस्य की कमी है यही वजह है कि मातहतों में भी भ्रम की स्थिति है। पिछले दिनों एसपी ट्रैफिक ओपी सिंह ने कहा था कि एक तारीख से मेला में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बावजूद मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश हुआ और नतीजा यह हुआ कि मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरा शहर भीषण जाम की चपेट में रहा। उधर एसपी ट्रैफिक के बयान के उलट डीआईजी पहले पांच दिसंबर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होने की बात कहते रहे। हालांकि बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि डायवर्जन आठ दिसंबर से लागू करने की प्लानिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामिलिट्री जवानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
संगम से लौटने के बाद डीजीपी ने मेला लाइन में पैरामिलिट्री जवानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। उनसे कहा कि मेले मेें श्रद्धालुओं से पूरी विनम्रता के साथ पेश आएं। उनका व्यवहार ही विश्व भर में यूपी पुलिस की छवि को बनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed