फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Chief Minister Yogi reached Pratapgarh, paid tribute to the mother of former cabinet minister

यूपी : प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री की मां को दी श्रद्धांजलि

Sat, 25 Jun 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 11:53 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद सुबह से ही करमाही गांव में अफसरों का जमावड़ा लग गया था। मंडलायुक्त संजय गोयल, एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी जोन राकेश सिंह, डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल सुबह से करमाही गांव में मौजूद थे।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi reached Pratapgarh, paid tribute to the mother of former cabinet minister
Pratapgarh News : पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मां के निधन की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को श्रद्धांजलि देने के लिए पट्टी स्थित उनके पैतृक गांव करमाही पहुंचे। सीएम ने पूर्व मंत्री की मां के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन



सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद सुबह से ही करमाही गांव में अफसरों का जमावड़ा लग गया था। मंडलायुक्त संजय गोयल, एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी जोन राकेश सिंह, डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल सुबह से करमाही गांव में मौजूद थे। हेलीपैड से पूर्व मंत्री के आवास तक इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अपराह्न करीब तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करमाही गांव में उतरा।
विज्ञापन



हेलीपैड से सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच कार से पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री की मां के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। उनके साथ जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व मंत्री मोती सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे। एक-एक कर उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए ढांढस बंधाया। करीब 38 मिनट तक मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री के घर रुके। इसके बाद लोगों का अभिवादन करते हुए हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed