{"_id":"62ae1092b1caa615fc27a1b5","slug":"up-board-western-up-ahead-in-up-board-results-allahabad-news-ald335453436","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up Board : यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पश्चिमी यूपी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up Board : यूपी बोर्ड के रिजल्ट में पश्चिमी यूपी आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के नतीजों में पश्चिमी यूपी रहा अव्वल
हाईस्कूल में मेरठ, इंटर में बरेली क्षेत्र का रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ
इंटर में दूसरे स्थान पर रहा प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के जिले अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने बाजी मारी। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सबसे खराब रिजल्ट वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रहा।
मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 5,58,653 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,06,954 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4,54,894 विद्यार्थी यानी 89.73 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा। हाईस्कूल में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 83.36 फीसदी रहा। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 87.56 फीसदी, गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का 88.74 फीसदी और वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 87.04 फीसदी रहा।
उधर, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम सर्वाधिक 86.94 फीसदी रहा। यहां के जिलों में इंटर की परीक्षा के लिए 2,65,234 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,47,713 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2,15,355 परीक्षार्थी (86.94 फीसदी) उत्तीर्ण हो गए। दूसरे नंबर पर 86.09 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा। इंटर में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 84.98 फीसदी, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 84.18 रहा, जबकि गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 85.16 फीसदी रहा।