यूपी बोर्ड : नतीजों में पश्चिमी यूपी फिर अव्वल, हाईस्कूल में मेरठ और इंटर में बरेली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के जिले इस साल भी अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के जिले इस साल भी अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इन दोनों क्षेत्रीय कार्यालयों ने पिछली बोर्ड परीक्षा में भी बाजी मारी थी। वहीं, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सबसे खराब रिजल्ट वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रहा।
मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 598182 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 545938 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 497410 विद्यार्थी यानी 91.11 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा। हाईस्कूल में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 90.87 फीसदी रहा। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 89.94 फीसदी, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का 88.81 फीसदी और वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 88.34 फीसदी रहा।
इंटरमीडिएट के परिणाम में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय अव्वल रहा। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 78.63 फीसदी रहा। यहां इंटर की परीक्षा के लिए 294675 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 273774 परीक्षार्थी शामिल हुए और 215255 परीक्षार्थी (78.663 फीसदी) उत्तीर्ण हुए।
वहीं, दूसरे नंबर पर 77.06 फीसदी रिजल्ट के साथ मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय रहा। यहां पंजीकृत 531673 परीक्षार्थियों में से 482595 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से 371903 यानी 77.06 फीसदी उत्तीर्ण घोषित किए गए। तीसरे नंबर 77.03 फीसदी परिणाम के साथ प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा।
प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत सर्वाधिक 775004 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में 730542 परीक्षार्थी शामिल हुए और 562756 परीक्षार्थी (77.03 फीसदी) सफल घोषित किए गए। वहीं, चौथे नंबर पर रहे गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 73.43 फीसदी और पांचवें स्थान पर रहे वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट सबसे कम 72.81 फीसदी रहा।