फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Students can not wear digital watch in exam room

परीक्षा के दौरान छात्र नहीं पहन सकेंगे डिजिटल घड़ी

Thu, 02 Jan 2020 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Students can not wear digital watch  in exam room
2020 की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सीबीएसई की पहल
विज्ञापन

प्रयागराज। फरवरी-मार्च में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के दौरान सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थी डिजिटल अथवा स्मार्ट घड़ी नहीं पहन सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया कि परीक्षा के दौरान हर कमरे में घड़ी लगी रहेगी, वह हर घंटे के बाद घंटी बजाएगी। ऐसे में घड़ी पहनकर आने वालों की घड़ी परीक्षा के दौरान निकाल ली जाएगी। सीबीएसई की ओर से यह नियम पहली बार लागू किया गया है। सीआईएससीई की परीक्षाओं में भी बदले नियम लागू होंगे।
सीबीएसई की ओर से होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में डिजिटल अथवा स्मार्ट घड़ी पर पहले से ही पाबंदी है। अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भी बदले नियम लागू होंगे। सीबीएसई के साथ ही सीआईएससीई ने भी दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को डिजिटल और स्मार्ट घड़ी पहनकर केंद्र पर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि यदि कोई परीक्षार्थी केंद्र पर स्मार्ट घड़ी पहनकर चला आया तो भीतर प्रवेश से पहले उन्हें घड़ी खोलनी पड़ेगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि परीक्षा केंद्र के कमरों में दीवार घड़ी लगी रहेगी, हर घंटे पर घंटी बजाकर समय की सूचना दी जाएगी। कोई परीक्षार्थी घड़ी पहनकर आएगा तो उतरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थी यूनीफार्म में आएं परीक्षा देने
सीबीएसई एवं सीआईएससीई ने बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को यूनीफार्म में परीक्षा केंद्र पर आना अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई सभी केंद्रों को निर्देश दिया है कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गिनती और पहचान उनके यूनीफार्म से की जाए। यदि एक परीक्षा केंद्र पर कई विद्यालयों का केंद्र हो तो ऐसे परीक्षार्थियों को मिलाकर बैठाना होगा। सीआईएससीई की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र अपने विद्यालय में ही होती है, इसके बाद भी सभी परीक्षार्थी यूनीफार्म में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed