फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board: schools and colleges celebrated on students succes.

स्कूलों में रहा जश्न का माहौल

Sun, 28 Apr 2019 01:45 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
UP board: schools and colleges celebrated on students succes.
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों की घोषणा के बाद से ही स्कूलों में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने मिठाई खिलाकर, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों का पास प्रतिशत 90-95 प्रतिशत के बीच रहा। वहीं कई स्कूलों का पास प्रतिशत तो शत प्रतिशत रहा। जिन स्कूलों के बच्चे प्रदेश एवं जिले के टॉप 10 सूची में शामिल हुए, उनके शिक्षकों और परीक्षार्थियों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जिले के टॉपर्स अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। टॉपर्स को बधाई देने के लिए शिक्षक और दूसरे परीक्षार्थी भी पहुंचे। वहीं घरों में भी में उत्साह का माहौल रहा। रिश्तेदारों को रिजल्ट बताने और शुभकामनाएं मिलने का दौर देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन


परिणमों की घोषणा से पहले ही स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्कूलों के जो टापर्स स्कूल नहीं पहुंचे थे, उन्हें शिक्षकों ने फोन करके बुलाया। परीक्षार्थियों की सफलता की खुशी विद्यार्थियों और गुरुजनों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। टॉपर्स ने गुरुजनों ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस बीच परीक्षार्थियों ने जमकर मौज मस्ती भी की। जीत की मुद्रा में परीक्षार्थी दोस्तों के साथ फोटोग्राफी और सेल्फी खींच कर सोशल साइट्स पर अपलोड करते रहे।
विज्ञापन


शहर के सभी मंदिरों में उमड़ी भीड़
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के बाद परीक्षार्थी ईश्वर का आशीर्वाद लेने प्रार्थनास्थल पहुंचे। शाम को शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। परीक्षार्थियों ने अपने अभिभावकों और दोस्तों के साथ प्रसाद चढ़ाया। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन, बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपी देवी, साईं मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों में देर रात तक भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed