फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board's act: High Court summoned the answer sheet, then the pass certificate reached the failed student's h

यूपी बोर्ड का कारनामा : हाईकोर्ट ने तलब की उत्तर पुस्तिका तो फेल छात्र के घर पहुंचा पास का प्रमाण पत्र

Sat, 06 Aug 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह रजनीश मिश्र
रजनीश मिश्र Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 12:50 AM IST
सार

मथुरा के जैनिस सोनकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सोनई राया से इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा दी। जब परिणाम घोषित हुआ तो जैनिस को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में फेल कर दिया गया।

विज्ञापन
UP Board's act: High Court summoned the answer sheet, then the pass certificate reached the failed student's h
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की लापरवाही का एक  बड़ा मामला सामने आया है। यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट में एक छात्र को तीन विषयों में फेल कर दिया। लेकिन छात्र ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 80 फीसदी अधिक अंक हासिल किए तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड से याची छात्र की उत्तर पुस्तिका तलब की। इस पर आननफानन बोर्ड के अफ सरों ने भूल सुधार करते हुए फेल छात्र के घर उसके पास होने का प्रमाण पत्र पहुंचा दिया। 

विज्ञापन



मथुरा के जैनिस सोनकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सोनई राया से इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा दी। जब परिणाम घोषित हुआ तो जैनिस को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में फेल कर दिया गया। उसे परिणाम पर यकीन नहीं हुआ। जैनिस ने जेईई एडवांस की भी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उसे 80.48 प्रतिशत अंक मिले। उसे जेईई मेंस की परीक्षा में शामिल होने के लिए इंटरमीडिएट की परीक्षा का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना था।
विज्ञापन



कोई रास्ता न देख जैनिस ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। इस पर कोर्ट ने याची की उत्तर पुस्तिका तलब कर ली। इस पर यूपी बोर्ड के अफसर हरकत में आ गए। आननफानन छात्र की उत्तर पुस्तिका की जांच की तो उसे अंग्रेेजी में 82, भौतिक विज्ञान में 53 और रसायन विज्ञान में 53 नंबर मिले थे। इस पर बोर्ड ने भूल सुधार करते हुए हाईकोर्ट में सुनवाई की निर्धारित तिथि से पहले ही जैनिस के घर पास का प्रमाण पत्र पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed