फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result 2023 Released Today At 1.30 PM Students Can Check Their Results on upboard.nic.in

UPMSP UP Board Result: आज आएगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें कितने बजे होगा जारी

Tue, 25 Apr 2023 11:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 11:24 AM IST
सार

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने की तिथि का एलान कर दिया। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को आएगा।

विज्ञापन
UP Board Result 2023 Released Today At 1.30 PM Students Can Check Their Results on upboard.nic.in
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज जारी होंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था। 

विज्ञापन


छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत
छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
-ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
-वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
-"सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
-यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed