यूपी बोर्ड परीक्षा : तीसरे दिन 70 हजार ने छोड़ दी परीक्षा, नकल करते हुए पकड़ी गईं तीन छात्राएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के मुताबिक शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, मलयालम तथा नेपाली भाषा की परीक्षा थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर सख्ती का असर दिख रहा है। परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को तीसरे दिन भी यह क्रम जारी रहा। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 70 हजार 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सूबे में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने तीन छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के मुताबिक शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, मलयालम तथा नेपाली भाषा की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में वाणिज्य वर्ग की लेखाशास्त्र की परीक्षा रही। प्रथम पाली में कुल 8 लाख 11 हजार 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7 लाख 43 हजार 427 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 67 हजार 694 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों के अनुपस्थिति का सिलसिला जारी
दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 57 हजार 037 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 54 हजार 524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 2513 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरे दिन की परीक्षा में कुल 8 लाख 68 हजार 158 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 7 लाख 97 हजार 951विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला, रंजनकला तथा इंटरमीडिएट की भूगोल तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट की व्यवसाय अध्ययन नया पाठ्यक्रम और गृहविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।