फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2022: FIR on three students including headmaster in Aligarh

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : अलीगढ़ में प्रधानाध्यापक समेत तीन छात्रों पर एफआईआर 

Mon, 28 Mar 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला, रंजनकला तथा इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल की क ंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट में व्यवसाय अध्ययन नया पाठ्यक्रम वाणिज्य वर्ग, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम वाणिज्य वर्ग , गृहविज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: FIR on three students including headmaster in Aligarh
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2022 में अलीगढ़ जिले में एक केंद्र पर प्रधानाचार्य समेत तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूबे में कुल सात लोग दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। इनमें अलीगढ़ में एक प्रधानाचार्य समेत तीन छात्र, बदायूं में दो परीक्षार्थियों, अमरोहा में एक परीक्षार्थी इटावा में एक परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन



सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला, रंजनकला तथा इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल की क ंप्यूटर तथा इंटरमीडिएट में व्यवसाय अध्ययन नया पाठ्यक्रम वाणिज्य वर्ग, व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम वाणिज्य वर्ग , गृहविज्ञान की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा में 26 लाख 84 हजार 844 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 68 हजार 699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



दूसरी पाली की परीक्षा में 3 लाख 97 हजार 639 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, इनमें से 23 हजार 757 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2 लाख 92 हजार 456 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। अब तक की परीक्षा में कुल 46 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन भी जिले में एक नकलची नहीं पकड़ा गया 

यूपी बोर्ड में सोमवार को चौथे दिन हाईस्कूल में कंप्यूटर और चित्रकला की परीक्षा और इंटर मीडिएट में भूगोल वाणिज्य वर्ग के व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान उड़ाका दल सक्रिय रहा। इस दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षक किया गया। लेकिन जिले में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। 


डीआइओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक इंटरमीडिएट में भूगोल विषय की परीक्षा में कुल 4030 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 241 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  3789 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल में चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें 55493 विद्यार्थी पंजीकृत रह,े इसमें से 52166 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल में कंप्यूटर विषय में 3748 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3661 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।


द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के कुल 7300 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कुल 6975 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले में अब तक एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।



शासन ने इस कक्ष निरीक्षकों को आनलाइन उपस्थित भरने के लिए निर्देशित किया है लेकिन पहली पाली में सिर्फ 92 कक्ष निरीक्षकों ने ही आनलाइन उपस्थित दर्ज कराई। दूसरी पाली में यह संख्या 68 रही। मंगलवार को हाईस्कूल की संस्कृत, संगीत वादन और इंटर मीडिएट की चित्रकला व अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल-पुराना पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed