फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board did not know that was the beginning of the zip

यूपी बोर्ड को नहीं पता कब हुई पिनकोड की शुरुआत

Tue, 24 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
UP Board did not know that was the beginning of the zip
यूपी बोर्ड की बारहवीं की व्यापारिक संगठन की परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने के बाद बोर्ड की शुचिता पर सवाल खड़ा हो गया है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को बारहवीं में व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या एक के बी खण्ड में पूछा गया है कि भारत में पिन कोड की सुविधा कब आरंभ हुई। इसमें चार विकल्प 1922, 1974, 1980 और 1964 दिए हैं। यह चारों विकल्प सही नहीं है।
विज्ञापन


परीक्षा में गलत प्रश्न पूछे जाने से परेशान परीक्षार्थियों ने सेवा समिति विद्या मंदिर के वाणिज्य के प्रवक्ता सौरभ मालवीय से मिलकर अपनी समस्या बताई। इसके बाद डाक विभाग की वेबसाइट सहित पुस्तकों से बोर्ड की ओर से दिए विकल्पों के मिलान के बाद वाणिज्य के विशेषज्ञ ने बताया कि सही उत्तर 15 अगस्त 1972 है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गलत प्रश्न बोर्ड परीक्षा में नहीं पूछे जाते। इससे यूपी बोर्ड की साख पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed